फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो भारत की इन खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 21 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
Best and beautiful places in India to visit
भारत की खूबसूरत जगहें - फोटो : Facebook/Beauty Of India

इंसान को अपने काम के साथ-साथ घूमते-फिरते भी रहना चाहिए, ताकि काम का कोई प्रेशर महसूस ना हो और मूड फ्रेश हो जाए। भारत में घूमने की कई सारी जगहें हैं, जहां जाकर आप प्रकृति की अद्भुत खूबसूरती देख सकते हैं। आज हम आपको देश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद आप निश्चित रूप से थाईलैंड और इंडोनेशिया के विश्व प्रसिद्ध बाली द्वीप को भी भूल जाएंगे। आइए जानते हैं इन खूबसूरत जगहों के बारे में... 

Best and beautiful places in India to visit
असम के टी गार्डेन का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Assam Our Motherland

घूमने के लिए उत्तर-पूर्वी राज्य हैं सबसे बेस्ट 

  • भारत के उत्तर-पूर्व में सात राज्य हैं, जिन्हें 'सेवन-सिस्टर्स' यानी सात-बहनें' के नाम से भी जाना जाता है। इन राज्यों के नाम हैं असम, मिजोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा। ये राज्य हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहे हैं। यहां की खूबसूरत घाटियां, झरने, तालाब और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को यहां आने पर मजबूर कर देती हैं। 
Best and beautiful places in India to visit
गोवा का खूबसूरत नजारा - फोटो : Pixabay

गोवा 

  • घूमने के लिहाज से गोवा को देश के सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के खूबसूरत बीच और हरियाली को देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। यहां आप लजीज सीफूड और वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। अगर आप गोवा जाएं तो अगौड़ा किला, सेंट कैथेड्रल चर्च और दूधसागर वॉटरफॉल जरूर देखकर आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Best and beautiful places in India to visit
पुदुच्चेरी का खूबसूरत पैराडाइज बीच - फोटो : Facebook/I Love Pondicherry/Aditya

पुदुच्चेरी 

  • यह दक्षिण भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस शहर को 'भारत का यूरोप' भी कहा जाता है। यह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां आप खूबसूरत समुद्री तटों और प्राकृतिक सुंदरता का मजा ले सकते हैं। यहां का पैराडाइज बीच, बोटैनिकल गार्डन, मनाकुला विनयगर मंदिर और वरदराजा पेरुमल मंदिर घूमने लायक जगहें हैं। 
विज्ञापन
Best and beautiful places in India to visit
दीव फोर्ट - फोटो : Facebook/Saurav Kumar Chanda

दमन और दीव 

  • अगर आप शहरों की भीड़-भाड़ से दूर शांति और सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो दमन और दीव जरूर जाएं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखकर आपको यहां से कहीं और जाने का मन ही नहीं करेगा। यहां घूमने वाली जगहों में जंपौर और देवका बीच, बाम जीसस चर्च, मोती दमन और नानी दमन के किले, दीव फोर्ट और पानीकोटा फोर्ट आदि प्रमुख हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed