अगर छुट्टियों में किसी हिल स्टेशन पर जाना चाहते हैं और बजट ज्यादा नहीं है, तो कोई बात नहीं, आप रानीखेत जा सकते हैं। यह उत्तराखंड राज्य का एक खूबसूरत सा हिल स्टेशन है। यह हिमालय की पहाड़ियों और जंगलों को आपस में जोड़ता है। यहां का शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां की हवा आपके मन को तरो-ताजगी देती है। ये अंग्रेजों द्वारा विकसित किया गया हिल स्टेशन है, यहां पर ठहरने में भी कोई परेशानी नहीं होती है। यहां पर वन्यजीवों की कई प्रजातियां भी पाई जाती हैं। यहां पर हिमालयन काला भालू, कस्तूरी मृग, गोरल, तेंदुआ आदि वन्य जीव देखने को मिलते हैं। पक्षियों की बात करें तो ग्रे बटेर, काला तितर, व्हिस्लिंग थ्रश, चकोर, चीयर तीतर, मोनाल तीतर और कोक्लास तीतर आदि यहां पाए जाते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई प्राचीन मंदिर हैं। आइए जानते यहां के प्रमुख पर्यटक स्थलों के बारे में...
2 of 5
कुमाऊं रेजिमेंट, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Bhaskar Bhuwan
रानीखेत में भारतीय सेना का कुमाऊं रेजिमेंट बहुत शानदार है। यहां पर कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर संग्रहालय भी है, जो सेना के गौरवशाली इतिहास और एतिहासिक भव्यता को दर्शाता है। यहां पर आप भारतीय सेना के बारे में जान सकते हैं। यहां पर भालू बांध है, जहां पर आप मछली पकड़ सकते हैं, लेकिन इसके लिए वन विभाग से जरुर बात कर लें।
3 of 5
रानीखेत के खूबसूरत दृश्य
- फोटो : Facebook/Exotic Uttarakhand
रानीखेत के पास ही में कलिका पर्यटन स्थल प्रमुख है। यह जगह हरे-भरे जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरी हुई है। यह जगह कलिका मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप गोल्फ खेलने के शौकीन हैं तो यहां पर आप इस शौक को पूरा कर सकते हैं। यह जगह देश के सबसे अच्छे गोल्फ कोर्स के लिए जानी जाती है। ये शहर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां पर आप कम पैसों में ही गोल्फ स्विंग का अभ्यास कर सकते हैं।
4 of 5
झूला देवी मंदिर, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Uttarakhand Darshan - उत्तराखंड दर्शन
रानीखेत में कई दर्शनीय स्थल भी हैं। यहां का झूला देवी मंदिर अति प्रसिद्ध और प्राचीन है। ये मंदिर मां दुर्गा को समर्पित है। ये मंदिर अपनी घंटियों को डिजाइन के लिए भी जाना जाता है। इसके अलावा यहां का राम मंदिर भी खासा प्रसिद्ध है।
5 of 5
चौबटिया बाग, रानीखेत
- फोटो : Facebook/Dev Bhoomi
रानीखेत के आस-पास घूमने की कई अच्छी जगहें हैं। यहां पर आप चौबटिया बाग जा सकते हैं। यह जगह सेब, प्लम, आड़ू और खुबानी के लिए प्रसिद्ध है। यह हिमालय की गोद में बसा ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां से आप नंदा देवी, नीलकंठ, नंदघुनती और त्रिशूल की चोटियों के आकर्षक दृश्यों को देख सकते हैं। इसके अलावा भी आप यहां मनकामेश्वर मंदिर, मां मनीला देवी मंदिर आदि दर्शनीय स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।