फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर के शौकीन हैं तो जाएं कांगड़ा घाटी, खुश हो जाएगा दिल

Mon, 14 Dec 2020 04:43 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 14 Dec 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Beautiful places in India for travel Kangra valley in Himachal Pradesh
कांगड़ा घाटी का खूबसूरत नजारा - फोटो : Facebook/Kangra Valley, Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती ही है। एडवेंचर के शौकीनों के लिए भी ये जगह बहुत अच्छी है। यहां पर ट्रैकिंग, वॉटर स्पोर्टस और पैराग्लाइडिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। ट्रैकिंग करने वालों के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यह जगह हिमाचल की खूबसूरत घाटियों में शुमार है। यहां पर कई दर्शनीय स्थल होने की वजह से इस जगह को देवभूमि भी कहते हैं। यहां पर घूमने के लिए कई एतिहासिक धरोहर भी हैं। यहां पर विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। तो चलिए जानते हैं इस  जगह के प्रमुख स्थलों के बारे में...

Beautiful places in India for travel Kangra valley in Himachal Pradesh
महाराणा प्रताप सागर - फोटो : Facebook/Sabse pyara himachal hamara

यहां पर आप महाराणा प्रताप सागर झील घूम सकते हैं। यह झील व्यास नदी पर बने बांध की वजह से बनी है। इस झील का पानी 180 से 400 वर्ग किलोमीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है। इस जगह को साल 1983 में वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। यहां पर करीब 220 पक्षियों की प्रजातियां हैं। यहां पर एक करेरी नामक झील भी है जो हरे-भरे जंगलों से घिरी हुई है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और पर्वत श्रंखला मन मोह लेती है।

Beautiful places in India for travel Kangra valley in Himachal Pradesh
ब्रजेश्वरी देवी मंदिर, कांगड़ा - फोटो : Facebook/Dharamshala

यहां पर शक्तिपीठ स्थल भी हैं। यहां का प्रमुख स्थल मां ब्रजश्वेरी देवी है। ये मंदिर अति प्राचीन है। पहले के समय में ये मंदिर काफी समृद्ध था। इस मंदिर को कई बार विदेशी लुटेरों के द्वारा लूटा गया। इसके अलावा यहां पर कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, जिसमें मां चामुंडा देवी, मां ज्वालाजी मंदिर भी अति प्रसिद्ध हैं। यहां पर आप महाकाल मंदिर, नूरपुर में भगवान श्री कृष्ण और मीरा का मंदिर, आशापुरी मंदिर और मां बगलामुखी का मंदिर आद जगहों पर भी घूम सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beautiful places in India for travel Kangra valley in Himachal Pradesh
नूरपुर किला, हिमाचल प्रदेश - फोटो : Facebook/Speaking Archaeologically

कांगड़ा में धर्मकोट, भागसूनाग और नड्डी आदि जगह पर्यटन के लिए बहुत बेहतरीन हैं। इन जगहों को मिनी इजराइल भी कहा जाता है। यहां पर पास ही में त्रियुंड नामक जगह है। यह कांगड़ा का छोटा सा हिल स्टेशन है। ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए यह जगह बहुत बेहतरीन है। एतिहासिक धरोहरों की बात करें तो यहां पर नूरपुर का किला, बैजनाथ शिव मंदिर है। ये शिव मंदिर प्राचीन शैली को दर्शाता है। यहां का मसरूर मंदिर, मैक्लोडगंज की चर्च भी एतिहासिक घरोहर हैं। मैक्लोडगंज कांगड़ा मुख्यालय के मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है।

विज्ञापन
Beautiful places in India for travel Kangra valley in Himachal Pradesh
पैराग्लाइडिंग साइट, बैजनाथ (कांगड़ा) - फोटो : Facebook/Himachali boys & girls

कांगड़ा के बैजनाथ में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पैराग्लाइडिंग टेक ऑफ साइट है। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग का लुफ्त उठा सकते हैं। इसके अलावा भी यहां पर ट्रैकिंग करने की भी कई अच्छी जगह हैं। जहां पर आप पर्यटन विभाग के द्वारा पंजीकृत किए गए गाइडों या फिर ट्रैवल एजेंसियों की सहायता से जा सकते हैं। कांगड़ा में आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पालमपुर का सौरभ वन विहार, बीड़, छोटा और बड़ा भंगाल घाटी, कांगड़ा कला संग्रहालय, डल झील, भागसूनाग वॉटर फॉल आदि जगहों पर भी घूम सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed