Butterfly Park: रंग-बिरंगी तितली को देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है। तितलियां बचपन की याद दिलाती हैं। हालांकि जैसे-जैसे शहर तरक्की कर रहे हैं, आसपास पशु-पक्षी दिखना कम हो गए हैं। बचपन में जब हम इन तितलियों को देखते थे तो इनको पकड़ने के लिए मन ललचाता है। हालांकि अब तितलियां कम ही देखने को मिलती हैं। लेकिन आप किसी ऐसी जगह जा सकते हैं, जहां आपको तितलियां देखने को मिल सकती हैं। भारत में कुछ बेहद खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें तितलियों का पार्क कहा जाता है। तितलियों के इन अद्भुत पार्क में छुट्टियों के मौके पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको देश के खूबसूरत तितली पार्क के बारे में बताया जा रहा है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक ओपन एयर पार्क है। ये पार्क पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। इसका कारण है यहां पर दिखने वाली तितिलियां। ठाणे के बटरफ्लाई पार्क में 132 से ज्यादा प्रजातियों की तितलियां पाई जाती हैं। इस पार्क में दोस्तों के साथ हैंगआउट करने आ सकते हैं। बच्चों को इस जगह पर घुमाने ले जा सकते हैं।
Butterfly Parks: भारत के खूबसूरत बटरफ्लाई पार्क, जहां रंग-बिरंगी तितलियों को देख खुश हो जाएगा दिल
तितलियों के इन अद्भुत पार्क में छुट्टियों के मौके पर घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आपको देश के खूबसूरत तितली पार्क के बारे में बताया जा रहा है।
चंडीगढ़ बॉटनिकल गार्डन का तितली पार्क
चंडीगढ़ का तितली पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। ये पार्क लगभग 7 एकड़ में है। यहां लोग रंग बिरंगी तितलियों को देखने के लिए आते हैं। यहां तितलियों की लगभग 35 प्रजातियां हैं। अगर आपको तितलियां पसंद हैं तो एक बार ही सही यहां आने का प्लान जरूर बनाएं।
असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य का तितली पार्क
दिल्ली के भागदौड़ वाले और व्यस्त शहर में तितलियां देखने की चाहत है तो असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य घूम आएं। यहां आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ जा सकते हैं और तितलियों के बीच छुट्टियां मना ससकते हैं। इस पार्क में तितलियों की कई सारी प्रजातियां देखने को मिल जाएंगी।
शिमला का तितली पार्क
यह पार्क 2008 में बना था जो 4.2 हेक्टेयर में फैला है। यहां तितलियों की 300 से ज्यादा प्रजातियां हैं। ये पर्वतीय क्षेत्र में बना है, जिस कारण ये पार्क और भी खूबसूरत लगता है। यहां दूर-दूर से लोग इसकी सुंदरता को देखने के लिए आते हैं।
बन्नेरघट्टा तितली पार्क
बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान बेंगलुरू कर्नाटक में है। ये राष्ट्रीय उद्यान लगभग 260.51 वर्ग किलोमीटर में है। यहां जानवरों का प्राकृतिक आवास है। यहां पर स्नेक पार्क, तितली पार्क और चिड़ियाघर भी हैं। यहां का तितली पार्क लगभग 7.5 एकड़ में है, जहां तितलियों की लगभग 48 प्रजातियां देखी जा सकती हैं। ये राष्ट्रीय उद्यान मंगलवार को बंद रहता है। यहां से आप जानवरों को गोद भी ले सकते हैं।