फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assam Tourist Places: कैसे पहुंचे गुवाहाटी? जानिए असम के मशहूर पर्यटन स्थल और सफर का खर्च

Mon, 08 Jul 2024 09:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 08 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

यहां के जंगलों, नदियों और चाय बागानों को घूमने की चाह रखते हैं तो असम कैसे पहुंचे, कहां ठहरने, असम में मुख्य आकर्षण और असम यात्रा के खर्च तक सभी जानकारी इस लेख में बताई जा रही है।

विज्ञापन
Assam Tourist Places in hindi How To Reach Assam Airfare And Railway Ticket Price
असम - फोटो : Pixabay

Assam Tourist Places in hindi: भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक असम है, जो कि अपनी प्राकृतिक सुंदरता और विविध इतिहास के लिए मशहूर है। यहां ब्रह्मपुत्र नदी, शानदार पहाड़ियां, समृद्ध वनस्पति और जीव, चाय बागान आकर्षण का केंद्र है। प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के जैसा असम राज्य धार्मिक महत्व से भी महत्वपूर्ण है। इतनी विविधताओं और खूबसूरत नजारों के बाद भी असम देश में सबसे कम घूमें जाने वाले क्षेत्रों में से एक है। असम बांग्लादेश और भूटान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से सटा हुआ भारतीय राज्य है।



यहां के जंगलों, नदियों और चाय बागानों को घूमने की चाह रखते हैं तो असम कैसे पहुंचे, कहां ठहरने, असम में मुख्य आकर्षण और असम यात्रा के खर्च तक सभी जानकारी इस लेख में बताई जा रही है।

Assam Tourist Places in hindi How To Reach Assam Airfare And Railway Ticket Price
train - फोटो : instagram/vsoetrain/

कैसे पहुंचे असम?

अगर आप हवाई मार्ग के जरिए असम जाना चाहते हैं तो राजधानी गुवाहाटी में हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे से आपको टैक्सी मिल जाएगी। इस हवाई अड्डे से शहर महज 25 किलोमीटर दूर है। ट्रेन से गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पहुंच सकते हैं। यह असम के लिए प्रमुख ट्रेन हब है जो उत्तर पूर्वी राज्य का प्रमुख गंतव्य माना जाता है। रेल यात्रियों को सफर के दौरान पहाड़ी परिवेश के शानदार दृश्यों का अनुभव प्राप्त होता है।

इसके अलावा गुवाहाटी राजमार्गों द्वारा मिजोरम, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश से जुड़ा है। हालांकि अगर आप कार से यात्रा करना चाहते हैं तो जून से सितंबर के बीच न जाएं, क्योंकि इस दौरान तेज बारिश के कारण राज्य भीग जाता है और सड़क काफी खतरनाक हो जाती हैं।

Assam Tourist Places in hindi How To Reach Assam Airfare And Railway Ticket Price
hotel - फोटो : istock

असम में कहां ठहर सकते हैं?

यहां ब्रिटिश काल में बने बंगले में रहने का अनुभव मिल सकता है। इन बंगले में ठहरने के लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होगी। हालांकि अगर बुकिंग नहीं मिल पाए तो यहां ठहरने के लिए कई रिजॉर्ट के विकल्प मिल जाएंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे कल्चर भी शुरू हो गया है। गुवाहाटी में 1500 से 2500 हजार रुपये में अच्छे और सस्ते होटल एक दिन के लिए मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Assam Tourist Places in hindi How To Reach Assam Airfare And Railway Ticket Price
Assam - फोटो : Istock

असम जाने का किराया और खर्च

दिल्ली से गुवाहाटी का फ्लाइट टिकट लगभग 6 हजार रुपये में मिल जाएगा। ट्रेन से अगर गुवाहाटी जा रहे हैं तो स्लीपर का टिकट 700 रुपये से अधिक और 3र्ड एसी का टिकट 3 से 5000 हजार रुपये तक बुक कर सकते हैं।  वहीं असम के होटल का किराया लगभग 1500 से 2500 रुपये प्रतिदिन का हो सकता है। कुछ कम पैसों में भी आपको होम स्टे में ठहरने का विकल्प मिलेगा। खानपान में 500 से 1000 रुपये प्रतिदिन का खर्च आ सकता है। 

विज्ञापन
Assam Tourist Places in hindi How To Reach Assam Airfare And Railway Ticket Price
national park - फोटो : istock

असम के पर्यटन स्थल

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

असम में भक्ति से लेकर मस्ती तक का अनुभव मिल सकता है। राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क स्थित है, जिसे 1985 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में दर्जा दिया है। यहां सींग वाले राइनो, दलदली हिरण, हाथी, पैंगोलिन, बंगाल फॉक्स, तेंदुए, फ्लाइंग गिलहरी, भालू आदि देखने को मिल सकते हैं। यहां रॉयल बंगाल टाइगर्स की एक विशाल आबादी भी पाई जाती है।

गुवाहाटी

ब्रह्मपुत्र नदी के तट पर स्थित गुवाहाटी शानदार पर्यटन केंद्र बन गया है। प्राचीन मंदिर, वन्यजीव अभयारण्य, ब्रह्मपुत्र की प्राकृतिक सुंदरता देखने यहां जरूर आएं। गुवाहाटी तारामंडल, असम राज्य संग्रहालय, नवग्रह मंदिर, नेहरू पार्क और ब्रह्मपुत्र नदी क्रूज प्रमुख आकर्षक हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed