फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amritsar Tourist Places: अमृतसर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की दो दिन में करें सैर, बजट में बनाएं सफर की योजना

Wed, 20 Sep 2023 09:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Sep 2023 09:49 AM IST
विज्ञापन
Amritsar Tourist Places Visit During Weekend 2 Days Trip To Amritsar
golden temple

Amritsar Tourist Places: दिल्ली-हरियाणा के पास घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटन स्थल हैं। पहाड़ों से लेकर झरनों-झीलों के बीच आप अपने खाली वक्त को सुकून से बिता सकते हैं। छुट्टी है तो पंजाब की खूबसूरत को करीब से निहारने के लिए सफर पर निकल सकते हैं।



पंजाब में बहुत से पर्यटन स्थल हैं, जिनकी सुंदरता और कहानियां आपको अपनी ओर आकर्षित करती हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही पंजाब धार्मिक और आध्यात्मिकता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां आप हरे-भरे लहराते खेत, ट्यूबवेल से गिरते पानी और स्वर्ण मंदिर की छवि देखने मात्र से आनंदित हो सकते हैं।

हालांकि अगर घूमने के लिए वक्त की कमी है और महज दो से तीन दिन में आपको पंजाब की खूबसूरती को करीब से देखना है तो यहां के कुछ मुख्य शहरों की यात्रा करें। पंजाब के सबसे प्रमुख शहरों में से एक अमृतसर है, जहां स्वर्ण मंदिर स्थित है। लेकिन अमृतसर केवल स्वर्ण मंदिर के लिए प्रसिद्ध नहीं, इसके अलावा इस शहर में देशभक्ति से सराबोर कर देने वाला वाघा बॉर्डर, जलियांवाला बाग, अकाल तख्त जैसे दार्शनिक स्थल भी स्थित हैं। दो दिन में आसानी से अमृतसर की इन जगहों की सैर कर सकते हैं, आइए अमृतसर के सफर पर निकल चलते हैं।
 

Amritsar Tourist Places Visit During Weekend 2 Days Trip To Amritsar
स्वर्ण मंदिर, अमृतसर - फोटो : PTI

अमृतसर के पर्यटन स्थल

सफर के पहले दिन की शुरुआत अमृतसर के मशहूर स्वर्ण मंदिर से करें। लगभग 400 साल पुराना स्वर्ण मंदिर गहरी झील के बीच स्थित है। यहां आकर मन को शांति मिलती है और सेवा का मौका मिलता है। दो मंजिला गोल्डन टेंबल सोने का बना हुआ है।

Amritsar Tourist Places Visit During Weekend 2 Days Trip To Amritsar
श्री अकाल तख्त साहिब - फोटो : amar ujala

अमृतसर में पहले दिन

स्वर्ण मंदिर के दर्शन के बाद अकाल तख्त और दुर्गियाना मंदिर के लिए निकल सकते हैं। एक दिन में ये तीन जगह घूमी जा सकती है। अकाल तख्त और दुर्गियाना मंदिर में भी काफी पर्यटक दूर दराज से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amritsar Tourist Places Visit During Weekend 2 Days Trip To Amritsar
वाघा बाॅर्डर - फोटो : Istock

अमृतसर में दूसरा दिन

सफर के दौरान रात्रि बिताने के बाद अगले दिन वाघा बाॅर्डर रवाना हो जाएं। भारत-पाकिस्तान सीमा से पहले जो अंतिम भारतीय क्षेत्र है, वही सीमा वाघा बार्डर है। किसी राष्ट्रीय पर्व या खास मौके पर वाघा बार्डर जाना अधिक बेहतर रहता है, क्योंकि इस दौरान यहां विशेष आयोजन देखने को मिलता है। सीमा द्वार का कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वाघा बार्डर पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

विज्ञापन
Amritsar Tourist Places Visit During Weekend 2 Days Trip To Amritsar
जलियांवाला बाग - फोटो : Twitter

जलियांवाला बाग

अमृतसर में दूसरा दिन देशभक्ति के नाम कर दें। वाघा बार्डर से निकलकर जलियांवाला बाग घूमने जा सकते हैं। जलियांवाला बाग गुलाम भारत के इतिहास के उस काले दिन का गवाह है, जब निहत्थे भारतीयों का नरसंहार किया गया था।इसके अलावा आप गोबिंदगढ़ फोर्ट भी घूमने जा सकते हैं। दो दिन के अमृतसर ट्रिप के दौरान यहां के स्थानीय लजीज पकवानों का लुत्फ भी उठाएं। मक्के की रोटी, सरसों का साग, लस्सी और छाछ का स्वाद ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed