फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2023: सिद्धिविनायक मंदिर के लिए कब और किस गेट से जाएं, जानें कैसे मिलेंगे दर्शन

Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 How To Reach Siddhivinayak Temple Timing, Entry Gate And Registration For Darshan
Siddhivinayak Temple - फोटो : facebook

Ganesh Chaturthi 2023: 19 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। इस दिन से 10 दिवसीय गणपति उत्सव की शुरुआत होती है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी के मौके पर होता है। गणपति उत्सव के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा घर पर स्थापित की जाती है और उनकी पूजा की जाती है। गणपति उत्सव पर भव्य पंडाल भी सजते हैं, जहां गणेश जी को स्थापित कराया जाता है। वहीं इस मौके पर लोग देशभर के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों के दर्शन के लिए भी जाते हैं।



भारत में कई बड़े और प्राचीन गणपति मंदिर हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक प्रसिद्ध गणेश मंदिर हैं। इनमें से एक मुंबई में है जहां दूरदराज से लोग आते हैं। इस मंदिर में सेलिब्रिटीज भी पहुंचते हैं। मान्यता है कि यहां भगवान गणेश के दर्शन और पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती है। इस कारण इस मंदिर का नाम सिद्धिविनायक मंदिर है।

मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध है। यहां हमेशा ही भक्तों की भीड़ रहती है। अगर आप गणपति उत्सव के मौके पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर  के दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो जान लें कि मंदिर के खुलने और बंद होने का समय क्या है और दर्शन के लिए कौन से गेट से जाना बेहतर रहेगा। इस लेख में जानिए गणपति उत्सव के दौरान आसानी से सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन कैसे मिलेंगे।
 

Ganesh Chaturthi 2023 How To Reach Siddhivinayak Temple Timing, Entry Gate And Registration For Darshan
सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : ANI

सिद्धिविनायक मंदिर का इतिहास

महाराष्ट्र राज्य के शहर मुंबई में भगवान गणेश के सबसे लोकप्रिय मंदिर हैं, उनमें से एक सिद्धिविनायक मंदिर है। इस मंदिर का नाम सिद्धिविनायक इसलिए हैं, क्योंकि यहां स्थापित गणेश प्रतिमा की सूंड दाईं तरफ मुड़ी है। गणपति की इस तरह की प्रतिमा वाले मंदिर को सिद्ध पीठ माना जाता है। भगवान गणेश का एक नाम विनायक भी है, इस कारण इस मंदिर को सिद्धिविनायक कहा जाता है। इस मंदिर का निर्माण 19 नवंबर 1801 में हुआ था।

Ganesh Chaturthi 2023 How To Reach Siddhivinayak Temple Timing, Entry Gate And Registration For Darshan
सिद्धिविनायक मंदिर

कैसे पहुंचें सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन या कैब या बस से सफर कर सकते हैं। मंदिर दक्षिण मुंबई में है। अगर आप लोकल ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो सिद्धिविनायक मंदिर के लिए दादर रेलवे स्टेशन जाएं, वहां से टैक्सी के जरिए प्रभा देवी पहुंचें। रेलवे स्टेशन से मंदिर की दूरी महज 15 मिनट की है, आप चाहें तो पैदल भी मंदिर तक जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 How To Reach Siddhivinayak Temple Timing, Entry Gate And Registration For Darshan
श्री सिद्धिविनायक मंदिर - फोटो : iStock

कब खुलता और बंद होता है सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर के कपाट खुलने और बंद होने का एक समय है। सिद्धिविनायक मंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 9:50 बजे तक खुला रहता है। इस बीच भक्त मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। मंगलवार को मंदिर में बहुत अधिक भीड़ होती है, इसलिए मंगलवार को मंदिर जा रहे हैं तो भीड़ के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2023 How To Reach Siddhivinayak Temple Timing, Entry Gate And Registration For Darshan
Mukesh Ambani - फोटो : Amar Ujala

सिद्धिविनायक मंदिर में प्रवेश का तरीका

मंदिर में एंट्री के दो रास्ते हैं। एक सिद्धि द्वार और दूसरा रिद्धि द्वार। दोनों ही गेट से आप मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। सिद्धि गेट से मुफ्त प्रवेश की अनुमति होती है, कोई भी इस मार्ग से मंदिर में प्रवेश कर सकता है, इस कारण गेट पर बहुत भीड़ रहती है। वहीं रिद्धि गेट पर भीड़भाड़ कम होती है, क्योंकि इस गेट से मंदिर में प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क देना होता है।

अगर आपके पास समय कम है और दर्शन के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना चाहते हैं तो पैसे देकर दर्शन का यह विकल्प अपना सकते हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चे के साथ माताओं, एनआरआई और विकलांग लोगों के लिए मंदिर में प्रवेश की विशेष व्यवस्था है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed