फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2023: आज से शुरु हो रही अमरनाथ यात्रा, सफर के दौरान दिक्कत से बचने के लिए जान लें जरूरी बातें

Sun, 02 Jul 2023 10:38 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 10:38 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Tour Plan Things To Carry When Go For Amarnath Yatra Requirement List
अमरनाथ यात्रा के लिए सामान - फोटो : amar ujala

Amarnath Yatra 2023 Tour Plan: अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से हो गई है। देशभर से लोग बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु हर साल यात्रा के लिए आते हैं। जो यात्री पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, उन्हें कुछ तैयारी पहले से ही कर लेनी चाहिए। यात्रा के दौरान काफी चलना पड़ता है, इसलिए यात्रा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।



इसके अलावा सफर से पहले अमरनाथ यात्रा के बारे में जानकारी एकत्र कर लें। यात्रा के दौरान आवश्यक दस्तावेज, प्रवेश प्राप्ति प्रक्रिया, मार्ग आपूर्ति, बारिश व ठंड से सुरक्षा की जरूरी चीजें, यात्रा के समय आदि की जानकारी कर लें। अगर पहले यात्रा का अनुभव नहीं रहा है, तो स्थानीय एजेंसियों व अधिकृत वेबसाइटों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

साथ ही सफर में क्या जरूरी चीजों की जरूरत है, साथ जो सामान ले जाना है, उसकी एक लिस्ट बनाकर बैग में रख लें। आइए जानते हैं कि अगर आप अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो किन-किन चीजों को साथ ले जाना है, उसकी लिस्ट बना लें।
 

Amarnath Yatra 2023 Tour Plan Things To Carry When Go For Amarnath Yatra Requirement List
अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें और क्या नहीं - फोटो : amar ujala

कपड़े

मौसम के मिजाज के मुताबिक बैग में पर्याप्त कपड़े रख लें। सावन का महीना है, इसलिए बारिश होने की संभावना हो सकती है। बरसात की संभावना को ध्यान में रखते हुए भी कुछ कपड़े आदि रख सकते हैं। अमरनाथ में सर्दी हो सकती है, इसलिए कुछ गर्म कपड़े, जैकेट, टोपी और गल्वस ले जाना न भूलें।

Amarnath Yatra 2023 Tour Plan Things To Carry When Go For Amarnath Yatra Requirement List
ट्रैवल पैकिंग - फोटो : Istock

वाटरप्रूफ बैग

बरसात का मौसम देखते हुए जो भी सामान आप ले जा रहे हैं, उसकी सुरक्षा के लिए वाटरप्रूफ बैग में ही सामान ले जाएं। वाटरप्रूफ बैग में सामान बारिश के पानी से खराब नहीं होगा। बैग पैक करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि सिर्फ जरूरी सामान ही ले जाएं, बहुत अधिक भारी भरकम बैग पैक न करें वरना यात्रा के दौरान मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Tour Plan Things To Carry When Go For Amarnath Yatra Requirement List
Amarnath Yatra 2023 - फोटो : अमर उजाला

जरूरी दस्तावेज

अमरनाथ यात्रा के दौरान जरूरी दस्तावेज रख लें। अपना पहचान पत्र, किसी साथी यात्री का नाम, पता और नंबर लिखी पर्ची जरूर रख लें।

विज्ञापन
Amarnath Yatra 2023 Tour Plan Things To Carry When Go For Amarnath Yatra Requirement List
फर्स्ट एड - फोटो : iStock

मेडिकल किट

बैग में छोटा सा फर्स्ट एड बाॅक्स रखें, जिसमें कुछ जरूरी दवाओं को रखें। यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए दवा व इंस्टेंट ऑक्सीजन स्प्रे ले जा सकते हैं। शरीर दर्द के लिए स्प्रे, मूव, सर्दी-जुकाम के लिए दवाएं आदि रख लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed