फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amarnath Yatra 2023 Guidelines: अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या खाना है और क्या नहीं? पढ़ लें सरकार की गाइडलाइन

Sun, 02 Jul 2023 10:33 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 02 Jul 2023 10:33 AM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra Guideline and Food Restrictions know which junk and unhealthy food will ban in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन - फोटो : amar ujala

Amarnath Yatra 2023 Guideline: देश की सबसे प्रमुख और प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा एक जुलाई से शुरू हो गई है। यात्रा 30 अगस्त रक्षाबंधन तक की जा सकती है। अमरनाथ यात्रा के लिए 17 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो यात्री अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, उनके लिए जरूरी सूचना है। अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन 2023 के मुताबिक, सरकार ने यात्रियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाने का मेन्यू जारी किया है। इस मेन्यू के तहत भक्त यात्रा के दौरान क्या खा सकते हैं और क्या नहीं खा सकते हैं, इसके लिए नियम जारी किए गए हैं। यात्रा गाइडलाइन में जंक फूड पर पाबंदी लगा दी गई है। दर्जनों चीजों को यात्रा के दौरान भक्तगण अपने साथ नहीं ले जा सकते हैं। श्रद्धालु अगर प्रतिबंधित चीजें खाते पकड़े गए तो उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी। आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा के लिए सरकार की गाइडलाइन और प्रतिबंधित सामान की लिस्ट के बारे में।

Amarnath Yatra Guideline and Food Restrictions know which junk and unhealthy food will ban in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन - फोटो : amar ujala

अमरनाथ यात्रा के लिए गाइडलाइन

बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए सरकार ने गाइडलाइन में उम्र सीमा तय कर दी है। यात्रा के दौरान बच्चे और बुजुर्गों की उम्र की जांच के बाद ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी। गाइडलाइन के मुताबिक, 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। वहीं 75 वर्ष या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग भी यात्रा पर नहीं जा सकते हैं।

Amarnath Yatra Guideline and Food Restrictions know which junk and unhealthy food will ban in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन - फोटो : Pixabay

अमरनाथ यात्रा में इन चीजों पर पाबंदी

सरकार की गाइडलाइन में जिन चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उसमें कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे स्नैक्स, डीप फ्राई और फास्ट फूड, जलेबी और हलवा, मिठाइयां व पूरियां, छोले-भटूरे आदि चीजों को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा पिज्जा, बर्गर, पेस्ट्री और पेटीज जैसी चीजों खाते हुए पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amarnath Yatra Guideline and Food Restrictions know which junk and unhealthy food will ban in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन - फोटो : social media

क्या सामान ले जा सकते हैं यात्री

अमरनाथ यात्रा पर जा रहे भक्तगण सामान में हर्बल टी, नींबू स्नैक्स, सब्जियां, कॉफी, कम वसा वाला भोजन, फल, जूस, सूप और दूध जैसे पेय पदार्थ ले जा सकते हैं। यात्रा के दौरान भक्तजनों को पोहा, उत्तपम, इडली, दाल-रोटी और चॉकलेट आदि खाने की अनुमति है। तीर्थयात्री खीर, सूखे मेवे, शहद का सेवन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Amarnath Yatra Guideline and Food Restrictions know which junk and unhealthy food will ban in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा की गाइडलाइन - फोटो : amar ujala

अमरनाथ यात्रा में जंक फूड पर प्रतिबंध क्यों?

दरअसल, पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा 2022 के दौरान लगभग 42 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी। तीर्थयात्रियों की मौत का कारण खान-पान बताया गया। ऐसे में यात्रियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये प्रतिबंध लगाए गए हैं। नियम के तहत यात्रा क्षेत्र में आने वाले लंगर, फूड स्टॉल और दुकानों पर भी इन खाद्य सामग्रियों पर रोक रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed