Cheap Travel Destinations 2026: अक्सर लोगों को लगता है कि विदेश यात्रा करना बहुत महंगा होता है और इसके लिए भारी बजट की जरूरत होती है। लेकिन सच ये है कि दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां घूमना भारत के कई बड़े शहरों से भी सस्ता पड़ सकता है। कम बजट में शानदार होटल, सस्ता खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट और खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स इन देशों को भारतीय यात्रियों के लिए परफेक्ट बनाते हैं।
{"_id":"695de8f13b360aa4f702fb61","slug":"affordable-foreign-holidays-cheap-countries-to-visit-in-budget-full-details-2026-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cheap Travel Destinations 2026: कम पैसे में विदेश ट्रिप का मजा लें, जानें कौन से देश हैं भारत से भी सस्ते","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Cheap Travel Destinations 2026: कम पैसे में विदेश ट्रिप का मजा लें, जानें कौन से देश हैं भारत से भी सस्ते
Wed, 07 Jan 2026 11:46 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 07 Jan 2026 11:46 AM IST
सार
Cheap Travel Destinations 2026: अगर आप बजट में यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे विकल्प बताएंगे जो भारत में नहीं है। लेकिन इन देशों में जाने से आपके ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे।
विज्ञापन
इस साल घूम आएं विदेश.....ये देश हैं भारत से भी सस्ते
- फोटो : Adobe
नेपाल
- फोटो : instagram
नेपाल
नेपाल भारत के सबसे सस्ते विदेशी ट्रैवल डेस्टिनेशन में शामिल है। यहां खाना, होटल और ट्रांसपोर्ट काफी किफायती है। भारतीय मुद्रा यहां आसानी से चल जाती है। यहां का खाना भारतीयों को बेहद पसंद आता है। खास बात तो ये है कि यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
श्रीलंका
- फोटो : Freepik
श्रीलंका
श्रीलंका में खूबसूरत बीच, पहाड़ और संस्कृति देखने को मिलती है। खासतौर पर ये देश अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। यहां का खाना और लोकल ट्रांसपोर्ट बजट फ्रेंडली है। भारतीय नागरिकों को श्रीलंका जाने के लिए वीजा की आवश्यकता होती है, जिसे यात्रा से पहले ऑनलाइन आवेदन करके प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी।

वियतनाम
- फोटो : instagram
वियतनाम
वियतनाम कम बजट में विदेश घूमने के लिए शानदार विकल्प है। यहां होटल, स्ट्रीट फूड और घूमने की जगहें बेहद सस्ती हैं। यहां आसानी से 2 से 3 हजार रुपये खर्च करके आप प्रतिदिन घूम सकते हैं। होटल में कमरे बेहद आसानी से एक से 2 हजार में मिल जाएंगे। यहां आपको पहुंचने के बाद वीजा मिल जाएगा।

इंडोनेशिया
- फोटो : Instagram
इंडोनेशिया
बाली जैसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस के बावजूद इंडोनेशिया भारत से ज्यादा महंगा नहीं है। सही प्लानिंग से कम खर्च में ट्रिप हो सकती है। भारत में कई ट्रेवल एजेंट्स बाली का पूरा ट्रिप बजट में प्लान करते हैं। यहां भी आपको वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा मिलती है, जिस वजह से आपका काफी समय बच जाता है।