फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abroad Honeymoon Destinations: हनीमून के लिए जाना है विदेश तो महज 40 हजार में घूम आएं ये जगह

Thu, 07 Nov 2024 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 07 Nov 2024 10:17 AM IST
विज्ञापन
Abroad Honeymoon Destinations under 40000 Rupees Know International Tour Packages
honeymoon

आजकल शादी के बाद हनीमून पर जाने का चलन बढ़ गया है। नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद अपने पार्टनर संग वक्त बिताने और वैवाहिक जीवन की शुरुआत यादगार तरीके से करने के लिए हनीमून पर जाते हैं। अधिकतर भारतीय कपल हनीमून पर देश से बाहर किसी रोमांटिक जगह पर जाना चाहते हैं लेकिन विदेश यात्रा का खर्च और वीजा की समस्या के कारण विदेश में हनीमून मनाने की चाहत सपना बन जाती है। हालांकि विदेश में हनीमून पर जाना इतना भी खर्चीला नहीं है। 



कम पैसो में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ऐसे देश का चयन करें जिसका फ्लाइट टिकट सस्ता हो। सबसे अधिक खर्च फ्लाइट टिकट में ही होता है, इसलिए भारत से सस्ती उड़ान वाले देशों की यात्रा पर जा सकते हैं। इसके अलावा आजकल कई हनीमून टूर पैकेज भी कपल के लिए मौजूद हैं, जो सस्ते में सफर का मौका देते हैं। आइए जानते हैं भारतीयों के लिए विदेशों में हनीमून की सस्ती जगहें, जहां 40000 से 50000 हजार रुपये में घूम सकते हैं। 

Abroad Honeymoon Destinations under 40000 Rupees Know International Tour Packages
Sri Lanka Ramayana IRCTC Tour Packages - फोटो : Istock

श्रीलंका 

भारत से श्रीलंका की यात्रा सस्ती होती है। भारत से श्रीलंका का फ्लाइट टिकट 9000 से 10000 रुपये में मिल जाएगा। साथ ही श्रीलंका भारतीय पर्यटकों के लिए वीजा फ्री देश है। इस कारण वीजा का भी खर्च नहीं आता। श्रीलंका में 1500 से 2000 रुपये तक होटल में कमरा मिल जाएगा। एक दिन का खाने का खर्च दो व्यक्ति का 1000 से 1500 रुपये आ सकता है। महज 40000 हजार रुपये तक आप भारत से श्रीलंका की बजट ट्रिप पर जा सकते हैं

Abroad Honeymoon Destinations under 40000 Rupees Know International Tour Packages
Maldives - फोटो : Social Media

मालदीव

मालदीव भारतीयों की पसंदीदा जगह है। भारत से मालदीव के लिए फ्लाइट काफी सस्ती है। 8000 से 9000 रुपये का एक तरफ का टिकट मिल जाएगा। यहां 2000 रुपये तक का होटल रूम बुक कर सकते हैं। यहां खाने का खर्च लगभग 1500 से 2000 प्रति दिन का आ सकता है। यह देश भी भारतीयों के लिए वीजा फ्री है। दो लोगों का खर्च लगभग 40000 रुपये तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Abroad Honeymoon Destinations under 40000 Rupees Know International Tour Packages
malaysia

मलेशिया

हनीमून के लिए मलेशिया बेस्ट जगह है। भारत से मलेशिया की उड़ान 9000 से 10000 रुपये की मिल जाएगी। दो लोगों का फ्लाइट टिकट खर्च 36000 रुपये तक हो सकता है। होटल की बुकिंग 2000 रुपये तक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed