फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Holiday: दिवाली और छठ समेत नवंबर में हैं कितनी छुट्टियां, जानें घूमने के लिए कब जाएं

Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 04 Nov 2024 06:01 PM IST
सार

सफर की योजना बना रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए कि नवंबर माह में कब और कितनी छुट्टियां मिल रही हैं, इसके साथ ही कितने लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं ताकि घूमने के लिए अच्छा खासा वक्त मिल सके।
 

विज्ञापन
November Bank Holiday Calendar Long Weekend Diwali Chhath Puja Holiday Travel Plan in November
नवंबर महीने में किन तारीखों में घूमने जा सकते हैं - फोटो : Instagram

November Holiday Plan: त्योहारों का मौसम चल रहा है। अक्तूबर-नवंबर का महीना अपने साथ कई बड़े धार्मिक पर्व लेकर आता है। ऐसे में इन महीनों में छुट्टियां भी काफी मिलती हैं। त्योहारों के मौसम के साथ ही वातावरण का मौसम भी एन्जॉय करने वाला हो जाता है। कह सकते हैं कि अक्तूबर-नवंबर अपने साथ मजे करने के लिए मौका और माहौल दोनों लेकर आते हैं। नवंबर का महीना शुरू हो गया है। इस महीने दीपावली के साथ ही छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा बाल दिवस, गुरु नानक जयंती जैसे खास पर्व भी हैं।



राष्ट्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण नवंबर के महीने में कई अवकाश मिल रहे हैं। बैंक समेत कई दफ्तर इस मौके पर बंद रहते हैं। लंबे समय से छुट्टियों के इंतजार में थे तो ये महीना आपके बहुत काम आने वाला है। नवंबर में मिल रही छुट्टियों का फायदा उठाकर परिवार व दोस्तों संग घूमने जा सकते हैं। सफर की योजना बना रहे हैं तो पहले ये जान लीजिए कि नवंबर माह में कब और कितनी छुट्टियां मिल रही हैं, इसके साथ ही कितने लॉन्ग वीकेंड पड़ रहे हैं ताकि घूमने के लिए अच्छा खासा वक्त मिल सके।
 

November Bank Holiday Calendar Long Weekend Diwali Chhath Puja Holiday Travel Plan in November
Chhath Puja Holiday 2024 - फोटो : freepik

नवंबर माह में कितनी छुट्टियां
 

  • पिछले साल की तुलना में इस वर्ष नवंबर के महीने अधिक अवकाश नहीं हैं। इस वर्ष दीपावली अक्तूबर महीने में पड़ी। इस कारण दिवाली की छुट्टियां नवंबर माह में नहीं मिल सकीं। हालांकि 31 अक्तूबर, गुरुवार को दीपावली और 3 नवंबर रविवार को भाई दूज का पर्व होने के कारण दीपावली में लाॅन्ग वीकेंड जरूर मिल गया।
  • 7 नवंबर और 8 नवंबर को छठ पूजा के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
  • 8 नवंबर को वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 10 नवंबर को रविवार होने के कारण बैंक का काम बंद रहेगा।
November Bank Holiday Calendar Long Weekend Diwali Chhath Puja Holiday Travel Plan in November
कन्दाहा सूर्य मंदिर - फोटो : अमर उजाला
  • 12 नवंबर को इगास-बग्वाल के कारण देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
  • 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, तेलंगाना, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपूर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 17 नवंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी और 18 नवंबर को कनकदास जयंती की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे।
  • 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम की वजह से शिलांग के बैंकों में छुट्टी रहेगी, साथ ही 23 नवंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
  • 24 नवंबर को रविवार है जिसके कारण भी पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
November Bank Holiday Calendar Long Weekend Diwali Chhath Puja Holiday Travel Plan in November
Banaras - फोटो : Freepik

नवंबर में लाॅन्ग वीकेंड

घूमने के लिए आप छुट्टियों के साथ ही लाॅन्ग वीकेंड का उपयोग कर सकते हैं। इस महीने की शुरुआत में ही आपको लाॅन्ग वीकेंड मिल रहा है। 31 अक्तूबर को दीपावली की छुट्टी है, जिसके बाद 1 नवंबर शुक्रवार का अवकाश लगाकर आप 2 और  3 नवंबर तक चार दिन का लाॅन्ग वीकेंड एन्जाॅय कर सकते हैं।

अगर छठ पूजा की छुट्टी मिल रही है तो 7 और 8 को छठ पूजा की छुट्टी के बाद 9 और 10 आपको वीकेंड ट्रिप के लिए मिल सकते हैं। 

इसके अलावा बच्चों को घुमाने ले जाने के लिए बाल दिवस पर स्कूल की छुट्टी भी काम आ जाएगी। 14 नवंबर गुरुवार को बाल दिवस है, वहीं 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती और देव दीपावली की छुट्टी मिल सकती हैं। 16 और 17 नवंबर को शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल जाएगी।

23 को महीने का चौथा शनिवार है और 24 को रविवार। इसके अलावा 30 नवंबर और 1 दिसंबर को भी शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल रही हो तो घूमने की योजना बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
November Bank Holiday Calendar Long Weekend Diwali Chhath Puja Holiday Travel Plan in November
नवंबर में घूमने के लिए कहां जाएं - फोटो : संवाद

नवंबर में घूमने के लिए कहां जाएं

देव दीपावली, छठ का महापर्व और गुरु नानक जयंती आदि इसी महीने में मनाए जाएंगे। ऐसे में आप घूमने के लिए अयोध्या, बनारस या अमृतसर स्वर्ण मंदिर जा सकते हैं। नवंबर का महीना हिल स्टेशन पर घूमने के लिए भी काफी बेहतर समय होता है, इसलिए कम दिनों की छुट्टियों में बजट ट्रिप के लिए हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं। इस मौसम में यहां की प्राकृतिक सुंदरता बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed