{"_id":"5d132f248ebc3e3ce637474c","slug":"5-best-farm-houses-stay-in-india-during-holidays","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर घूमने जा रहे हैं तो होटल में ना ठहरकर इन जगहों का रुख करें, मिलेगा असली सुकून","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
अगर घूमने जा रहे हैं तो होटल में ना ठहरकर इन जगहों का रुख करें, मिलेगा असली सुकून
Wed, 26 Jun 2019 05:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 2
-
Link Copied
आजकल घूमने या फिर छुट्टियां बिताने लगभग हर कोई कहीं न कहीं जरुर जाता है। इन छुट्टियों में अगर ठहरने का इंतजाम किसी होटल के बजाए ऐसी जगह हो जो प्रकृति के करीब हो तो फिर सैर का मजा ही अलग होगा। अगर आप भी हरे भरे पेड़-पौधों, सुंदर से कॉटेज में छुट्टीयां गुजारना चाहते हैं तो फार्म हाउस जाना बनता है। जहां आप प्रकृति की सुंदरता का एहसास करते हुए कुछ समय खुद के साथ बिता सकते हैं। आइए जानते हैं वो कौन से फार्म हाउस है जहां आप ठहर सकते हैं।
- फोटो : shutterstock
महाराष्ट्र
मुंबई से दो घंटे की दूरी पर उरण नाम की जगह पर बने कई फार्म हाउस हैं जहां आपको खूबसूरत एहसास होगा। तीन बेडरुम वाले इस फार्म हाउस से साऊथ मुंबई स्काईलाइन दिखता है। इस पूरे एयरकंडीशन फार्म हाउस में पुराने जमाने के फर्नीचर रखें हैं। यहां से दिखने वाला समुद्र का नजारा आपकी अच्छी यादें ताजा कर देगा।

सिक्किम
अगर आप भी होटलों में रह कर ऊब गए हैं तो सिक्किम के केउजिंग गांव में बने फार्महाउस में जरुर ठहरें। यहां की खासियत है कि यहां सब्जियां इनके खेतों में उगाई जाती हैं। साथ ही आप यहां पर जर्सी गायों की विभिन्न नस्लों को भी देख सकते हैं। हर तरह के डेयरी उत्पाद से भरे इस फार्महाउस में आप विला सूइट, लॉग हाउस सूइट, फैमिली कॉटेज में रह सकते हैं। पक्षियों से प्रेम करने वाले लोगों को यहां बहुत से पक्षी नजर आ जाएंगे।

केरल
केरल के गांव में रहने का अनुभव लेना चाहते हैं तो कई फार्महाउस मिल जाएंगे। जहां आपको केरल के स्थानीय लोगों के साथ रहने का अनुभव मिलेगा। यहां आपको रहने के लिए कई तरह के सुविधाओं वाले कमरे मिलेंगे।

- फोटो : social media
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के स्थानीय लोगों द्वारा चलाई जा रही इस जगह पर आपको बहुत आनंद आएगा। पर्यावरण संरक्षण और टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए ये जगह बिल्कुल सही है। यहां पर आपको कई सुविधाओं के साथ रहने का मौका मिलेगा। होम स्टे, गेस्ट हाउस और कैंपिग ये तीनों विकल्प आपको यहां मिलेंगे।