बनारस जाएं तो घाट के साथ-साथ इन 4 स्ट्रीट फूड का लुत्फ जरूर उठाएं
कचौड़ी सब्जी
बनारस शहर में कचौड़ी सब्जी नाश्ते का सबसे लोकप्रिय विकल्प है। कचौड़ी खाने के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रहती है। यहां कचौड़ी दो प्रकार की होती है एक बड़ा और छोटा। बड़ा नाम वाली कचौड़ी लोगों को आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है, जिसमें स्टफिंग दाल के साथ की जाती है। जबकि छोटा नाम की कचौड़ी को स्टफिंग आलू के मसालेदार मिश्रण के साथ की जाती है। यहां एक प्लेट की कीमत तीस रुपये है। बनारस में मौजूद गोदौलिया चौक के आसपास आपको कचौरी के बहुत सारी दुकाने मिलेंगी।
मसाले वाली मूंगफली
मसाले वाले मूंगफली यहां आपको सुबह से ही मिलनी शुरू हो जाएगी। लोग इसका इस्तेमाल दिन के एनर्जी के सोर्स के रूप में लेते हैं। प्याज और हरी मिर्च और मसाले वाली धनिये की चटनी के साथ इससे गर्म कुल्हड़ में चाय के साथ परोसा जाता है | इसके एक प्लेट की कीमत साइज के हिसाब से 10 से 30 रूपये तक होती है ।
फ्राइड इडली
वैसे तो इडली साउथ में लोकप्रिय है। लेकिन इसका फ्राई वर्जन आपको इस शहर में मिलेगा। फ्राइड इडली बाहर से क्रंटी दिखती है और अंदर से नरम होती है। कॉफी के साथ जब आप फ्राइड इडली का स्वाद लेंगे तो और स्वादिष्ट होगा। इसकी एक प्लेट की कीमत लगभग 15 रुपये हैं।
ठंडाई या लस्सी
वाराणसी का सबसे लोकप्रिय चीजों में शामिल है यहां की ठंडाई या लस्सी। यहां स्ट्रॉबेरी, आम, चॉकलेट जैसे कई लस्सी के फ्लेवर है , लेकिन मूल स्वाद के लिए साधारण लस्सी को ही चुने । सबसे जरूरी बात यह है कि भांग यहां वैध है और आप यहाँ भांग लस्सी का भी मजा ले सकते है | फ्लेवर के आधार पर प्रत्येक ग्लास की कीमत 50 से 150 रूपये तक होती है |