3 Countries In One Trip: एक ट्रिप में कई देशों की यात्रा करना चाहते हैं तो यूरोप घूमने जा सकते हैं। यूरोप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां कई देश एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। आधुनिक हाई-स्पीड ट्रेन, आरामदायक बसें और आसान सीमा पार व्यवस्था की वजह से कुछ ही घंटों में आप एक देश से दूसरे देश पहुंच सकते हैं। यही कारण है कि लाखों पर्यटक एक ही यात्रा में कई देशों की संस्कृति, खान-पान, ऐतिहासिक इमारतों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं।
{"_id":"6a55fabd37a40fb1d30db62a","slug":"3-countries-in-one-europe-trip-guide-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Europe Trip Guide: यूरोप ट्रिप का मजा होगा डबल! एक ही सफर में घूमिए 3 खूबसूरत देश, जानिए 6 शानदार ट्रैवल रूट","category":{"title":"Travel","title_hn":"यात्रा","slug":"travel"}}
Europe Trip Guide: यूरोप ट्रिप का मजा होगा डबल! एक ही सफर में घूमिए 3 खूबसूरत देश, जानिए 6 शानदार ट्रैवल रूट
Tue, 14 Jul 2026 04:06 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Tue, 14 Jul 2026 04:06 PM IST
सार
Multi Country Itinerary: यूरोप में एक ही ट्रिप में 3 देश कैसे घूम सकते हैं?
यूरोप में हाई-स्पीड ट्रेन और बस नेटवर्क की मदद से एक ही सप्ताह में 3 देशों की यात्रा करना आसान है। लोकप्रिय रूट्स में ब्रुसेल्स-एम्स्टर्डम-कोलोन, वियना-ब्रातिस्लावा-बुडापेस्ट, नीस-मोनाको-जेनोआ, ज़ाग्रेब-ल्युब्लियाना-त्रिएस्ते, विलनियस-रीगा-टालिन और व्रोकलॉ-प्राग-ड्रेसडेन शामिल हैं।
विज्ञापन
यूरोप ट्रिप
- फोटो : AI
यूरोप ट्रिप
- फोटो : AI
बेल्जियम – नीदरलैंड – जर्मनी
- अगर आप यूरोप की आधुनिक संस्कृति, ऐतिहासिक इमारतें और खूबसूरत नहरें देखना चाहते है तो यह रूट शानदार विकल्प है।
- यूरोप के तीन दिन बेल्जियम, नीदरलैड और जर्मनी की सैर की जा सकती है। इसमें ब्रुसेल्स से एम्स्टर्डम और फिर जर्मनी के कोलोन तक हाई स्पीड ट्रेव के करीब 2 घंटे का सफर है।
- यह रूट पहली बार यूरोप जाने वालो के बीच काफी लोकप्रिय माना जाता है।
यूरोप ट्रिप
- फोटो : AI
क्रोएशिया – स्लोवेनिया – इटली
- इस रूट की सैर पर तीन देशों को घूम सकते हैं जो कि हैं क्रोएशिया, स्लोवेनिया और इटली।
- क्रोएशिया की राजधानी ज़ाग्रेब से यात्रा की शुरुआत करें।
- फिर स्लोवेनिया की शांत राजधानी ल्युब्लियाना पहुंचें।
- अंत में इटली के खूबसूरत समुद्री शहर त्रिएस्ते का आनंद लें।
- यह यात्रा संस्कृति, पहाड़ों और समुद्री नजारों का अनोखा मिश्रण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूरोप ट्रिप
- फोटो : AI
पोलैंड – चेक गणराज्य – जर्मनी
- अगर आपको ऐतिहासिक शहर, महल और खूबसूरत नदी घाटियां पसंद हैं, तो यह रूट आपके लिए है।
- इसमें पोलैंड से चेक गणराज्य और जर्मनी के देश शामिल हैं।
- पोलैंड के व्रोकलाॅ से लेकर चेक गणराज्य के प्राग और जर्मनी के ड्रेसडेन की सैर पर जा सकते हैं।
- प्राग की मध्यकालीन गलियां और ड्रेसडेन की शानदार वास्तुकला आपकी यात्रा को यादगार बना देंगी।
विज्ञापन
यूरोप ट्रिप
- फोटो : AI
ऑस्ट्रिया – स्लोवाकिया – हंगरी
- डेन्यूब नदी के किनारे बना यह क्लासिक ट्रैवल रूट यूरोप के सबसे पसंदीदा मार्गों में से एक है।
- इसमें ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया और हंगरी शामिल हैं।
- ऑस्ट्रिया के वियना शहर से ब्रातिस्लावा की दूरी सिर्फ लगभग 1 घंटे की है।
- इसके बाद बुडापेस्ट अपनी ऐतिहासिक इमारतों, थर्मल बाथ और नाइट लाइफ के लिए मशहूर है।