फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुछ ऐसी है हरभजन सिंह की लव स्टोरी, इस क्रिकेटर की मदद से मिल पाए थे पत्नी गीता बसरा से

Mon, 15 Feb 2021 01:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
This is how Harbhajan Singh and Geeta Basra love story
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर

भारतीय क्रिकेट टीम की जब भी किसी जीत की बात होती है, तो उसमें एक क्रिकेटर का नाम जरूर आता है और वो हैं अपनी 'दूसरा' गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह। हरभजन ने अपनी गेंदबाजी के दम पर भारत को कई क्रिकेट मैच जिताएं। वहीं, बात जब उनकी लव स्टोरी की आती है, तो वो भी किसी क्रिकेट मैच से कम हिट नहीं है। कहते हैं हर किसी की लव स्टोरी में कुछ न कुछ ऐसी बातें होती हैं, जो उनके प्यार को और भी ज्यादा मजबूत बनाती है। ऐसा ही कुछ हरभजन सिंह की लव स्टोरी में भी था। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

This is how Harbhajan Singh and Geeta Basra love story
हरभजन सिंह और गीता बसरा - फोटो : ट्विटर

दरअसल, हरभजन सिंह ने 29 अक्टूबर 2015 को अपनी गर्लफ्रेंड गीता बसरा से शादी रचाई थी। वहीं 27 जुलाई 2016 को ये कपल माता-पिता बना और इनके घर में बेटी हिनाया ने जन्म लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरभजन को गीता को अपनी गर्लफ्रेंड बनाने में 11 से 12 महीने का समय लग गया था। वहीं, इस दौरान उनकी मदद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने की थी। इस बारे में खुद हरभजन ने एक शो में बताया था। उनकी ये लव स्टोरी किसी क्रिकेट मैच की तरह ही काफी मुश्किलों वाली थी, लेकिन फिर भी उन्हें अपना प्यार मिल ही गया।

This is how Harbhajan Singh and Geeta Basra love story
युवराज सिंह - फोटो : social Media

हरभजन ने कहा था, 'युवराज और मैं इंग्लैंड में थे, और मैं वहां काउंटी मैच खेल रहा था जबकि युवी छुट्टी मनाने के लिए मेरे फ्लैट पर आते थे। इसी दौरान मैंने गीता को टीवी पर देखा था। युवी के बॉलीवुड से अच्छे संबंध है, इसलिए मैंने उनसे पूछा कि ये कौन हैं? इस पर युवराज ने कहा कि वो इसके बारे में पता लगा सकते हैं।' हरभजन ने एक बार गीता बसरा पर फिल्माया गया गाना 'वो अजनबी' का वीडियो देखा था, और इस गाने में वो गीता को देखते ही अपना दिल उन्हें दे बैठे थे। भले ही गीता इन सब बातों से अनजान थी, लेकिन हरभजन उन्हें दिल दे बैठे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
This is how Harbhajan Singh and Geeta Basra love story
हरभजन सिंह - फोटो : पीटीआई

इसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका में टी-20 मैच जीता, तो हरभजन ने अपने एक दोस्त से गीता का मोबाइल नंबर लिया। हरभजन ने बिना इंतजार किए गीता को एक मैसेज करते हुए उन्हें कॉफी डेट पर बुलाया, लेकिन गीता की तरफ से चार दिनों तक उस मैसेज का कोई रिप्लाई नहीं आया। इस पर हरभजन दुखी जरूर हुए, लेकिन इसके बाद जब टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्डकप जीता, तो गीता ने हरभजन को बधाई दी और यहां से दोनों की दोस्ती हो गई। यहां से दोनों की दोस्ती आगे बढ़ती गई। बतौर दोस्त ही एक बार गीता ने हरभजन को मैसेज किया कि उन्हें आईपीएल की दो टिकट चाहिए। इस पर हरभजन ने हां करते हुए उनके लिए दो टिकट की व्यवस्था करवा दी।

विज्ञापन
This is how Harbhajan Singh and Geeta Basra love story
geeta basra - फोटो : insatgram

हालांकि, गीता खुद आईपीएल देखने नहीं गई बल्कि, उन्होंने अपने ड्राइवर और उनके बच्चे को वहां भेजा। लेकिन इसके बाद गीता को लगा की हरभजन ने उनको टिकट दिलाई है, तो उनसे जरूर मिलना चाहिए। इसलिए गीता ने उनसे कॉफी डेट के लिए पूछा। इस पर हरभजन ने तुरंत हां कर दिया। एक इंटरव्यू में गीता ने कहा था कि, वो हरभजन से मिलकर तुंरत रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थी क्योंकि वो फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। लेकिन गीता के दोस्तों ने उन्हें सलाह दी कि हरभजन काफी अच्छे इंसान हैं। इसलिए फिर गीता 11-12 महीने बाद हरभजन की गर्लफ्रेंड बन गई, और आज दोनों एक-दूसरे से शादी करके हंसी-खुशी अपना जीवन बिता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed