फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों को पर्स में भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, वर्ना हो जाएंगी कंगाल

Mon, 22 Jan 2018 09:44 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 22 Jan 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Things You Should Not Keep In Purse Or Handbag
Handbag

लड़कियां बिना पर्स के घर से बाहर कदम नहीं रखतीं। हालांकि, मौके के हिसाब से पर्स का साइज बड़ा या छोटा जरूर हो सकता है। कहा जाता है कि बिना लड़कियों के अनुमति के उनके हैंडबैग में नहीं झांकना चाहिए (इसके पीछे की वजह हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे)।



फिलहाल तो आपके लिए यह बात जाननी जरूरी है कि उन्हें अपने पर्स में कौन-कौन की चीजें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भविष्य में अगर आपको किसी महिला के पर्स को टटोलने का सौभाग्य प्राप्त हो, तो आप उन्हें भी आगाह कर सकें और 'ब्राउनी प्वॉइंट्स' जीत सकें...

Things You Should Not Keep In Purse Or Handbag
Handbag

मरे हुए लोगों की तस्वीर

आमतौर पर लड़कों की तुलना में लड़कियां ज्यादा इमोश्नल होती हैं। उनके लिए किसी भी रिश्ते से मूव ऑन करना मुश्किल होता है। उनके करीब रहे जिन लोगों की मौत हो जाती है वह उनकी तस्वीरें अपने पास जरूर रखती हैं। हलांकि, पर्स में उन्हें ऐसे किसी भी शख्स की तस्वीर नहीं रखनी चाहिए जिसकी मौत हो चुकी है। ऐसा इसलिए क्योंकि पर्स के साथ-साथ वह उनकी तस्वीर को भी लेकर हर जगह जाएंगी तो जब भी उस पर नजर पड़ेगी वह भावुक हो जाएंगी। इस दौरान अगर वह पार्टी में भी होंगी तो उनका मूड ऑफ हो सकता है।

Things You Should Not Keep In Purse Or Handbag
Handbag

नुकीली चीजें

लड़कियां अपनी सुरक्षा के लिए पर्स में छोटा चाकू या ब्लेड जैसी धारदार चीजें रखती हैं। हालांकि, ऐसा करने से वह खुद को और पर्स में रखी अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। बेहतर होगा इनकी जगह लड़कियां अपनी हिफाजत के लिए बैग में पेपर स्प्रे या चिली स्प्रे रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Things You Should Not Keep In Purse Or Handbag
Handbag

बेकार कागज
जिन चीजों की शॉपिंग आपने पिछले हफ्ते की थी उसका बिल आज लेकर घूमने की क्या जरूरत? बेहतर होगा कि उन्हें किसी फाइल में रखा जाए, पर्स में नहीं। पर्स नें कटे-फटे नोट, बेकार के कागजात वगैरह नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लड़कियां वैसे भी बैग में अपनी पूरी दुनिया- मेकअप, कपड़े, टिफिन आदि लेकर चलती हैं। ऐसे में अगर वे बेकार की चीजों से बैग को भरने लगीं तो किसी जरूरी चीजों के लिए जगह कैसे बना पाएंगी? 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed