फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के ये चार परिवार रखते हैं राजघरानों से ताल्लुक, जीते हैं आलीशान जिंदगी

Thu, 08 Apr 2021 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 08 Apr 2021 05:16 PM IST
विज्ञापन
These four families of India belong to the royal families live luxurious life
महाराजा गज सिंह, युदवीर वाडियार और सैफ अली खान - फोटो : social media

एक समय था जब भारत में राजा-महाराजाओं का शासन होता था। भारत पर कई राजाओं ने राज किया, बस फर्क इतना है कि किसी ने भारत के हक में सोचा तो किसी ने सिर्फ अपने लिए। भारत को आजाद हुए भले ही आज 70 साल से ज्यादा का वक्त बीत गया, लेकिन आज भी यहां कई राजघराने हैं, जो शाही जीवन जी रहे हैं। ये शाही परिवार इस नए जमाने में भी राजा महाराजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं। तो चलिए आपको भारत के चार ऐसे ही राजघरानों के बारे में बताते हैं, जो आलीशान जिंदगी जी रहे हैं।

These four families of India belong to the royal families live luxurious life
युदवीर वाडियार - फोटो : facebook/Akhil Yadav

वाडियार राजवंश

  • ये राजपरिवार मैसूर का है, और बताया जाता है कि इनके पास लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति है। मौजूदा समय में यहां युदवीर वाडियार राजवंश के 27वें राजा हैं, जिनकी शादी डूंगरपुर की राजकुमारी तृषिका से हुई। ये परिवार आज भी राजाओं जैसी जिंदगी जीता है और अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जाना जाता है।
These four families of India belong to the royal families live luxurious life
करीना कपूर खान, सैफ अली खान - फोटो : Social Media

पटौदी के नवाब

  • मंसूर अली खान पटौदी नवाब थे, जो कि पूर्व क्रिकेटर भी रहे हैं। उनकी शादी बॉलीवुड अभिनेता शर्मिला टैगोर से हुई थी और उनके तीन बच्चे हुए और ये तीनों बच्चे आज काफी कामयाब हैं। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पटौदी के नवाब के रूप में कार्यरत हैं और पटौदी पैलेस के मालिक भी हैं। साथ ही वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These four families of India belong to the royal families live luxurious life
अरविंद सिंह - फोटो : facebook/Royal families of india. भारत के शाही परिवार

मेवाड़ राजवंश

  • मेवाड़ राजघराने के पूर्व राजा भगवत सिंह के बेटे हैं अरविंद सिंह, जो कि कई बड़े इवेंट्स आदि जगहों पर देखे जाते हैं। अरविंद सिंह को पोलो और क्रिकेट खेलने का काफी शौक है। यहां आपको बता दें कि अरविंद मेवाड़ राजघराने के 76वें वारिस हैं। उनकी पत्नी कच्छ की राजकुमारी विजयाराज हैं और उनके एक बेटे लक्ष्यराज सिंह और बेटी पद्मजा है। अरविंद के पास कई लग्जरी कारें हैं और वे एक लग्जरी लाइफ जीते हैं।
विज्ञापन
These four families of India belong to the royal families live luxurious life
महाराजा गज सिंह - फोटो : facebook/गांडीव

जोधपुर के राठौड़

  • आज भी जोधपुर में राठौड़ परिवार के वंशज रहते हैं। मोहरानगढ़ किले के अलावा उम्मेद भवन पैलेस भी इनका घर है। मौजूदा समय में महाराजा गज सिंह अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ उम्मेद भवन पैलेस में रह रहे हैं। जहां पैलेस का एक हिस्सा पर्यटकों के लिए है, तो वहीं बाकी का प्रबंधन ताज ग्रुप ऑफ होटल्स द्वारा हो रहा है जो परिवार के साथ साझेदारी में चलता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed