{"_id":"60223052cab59209604a5529","slug":"these-are-five-ways-to-convince-an-angry-girlfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नाराज प्रेमिका को मनाने के ये हैं पांच तरीके, नाराजगी हो सकती है पल भर में दूर","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
नाराज प्रेमिका को मनाने के ये हैं पांच तरीके, नाराजगी हो सकती है पल भर में दूर
हमारे जीवन में हर रिश्ते की अहमियत होती है, और हम कोशिश भी करते हैं कि कैसे भी इन रिश्तों की कदर की जाए और इन्हें अच्छे से निभाया जाए। हालांकि, रिश्तों में रूठना-मनाना तो चलता ही रहता है, लेकिन कई मर्तबा नाराजगी इतनी बढ़ जाती है कि उसे दूर करने में काफी दिक्कत आती है। ऐसी परेशानियां ज्यादातर प्रेमी और प्रेमिका के बीच में देखी जाती है। कब कौन सा छोटा सा मजाक आपकी प्रेमिका को बुरा लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। वहीं, अगर आपकी प्रेमिका भी आपसे नाराज है, तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनसे वो आसानी से मान सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दरअसल, सबसे पहले आपको ये ध्यान देना चाहिए कि आखिर नाराजगी किस बात पर हुई है। ऐसे में आपको करना ये है कि जिस बात पर भी कपल के बीच झगड़ा हुआ है उस पर आराम से बैठकर बात करें, और चर्चा करें कि आखिर वो बात क्या है। वहीं, प्रेमी और प्रेमिका दोनों को ही अपनी-अपनी बात रखनी चाहिए। इसके बाद जब आप दोनों एक-दूसरे की बात सुन ले और आपको ये लगे कि इस मामले में आपकी गलती थी, तो फिर बिना सोचे आपको अपनी प्रेमिका से माफी मांग लेनी चाहिए। ऐसा करने से आपकी प्रेमिका की नाराजगी दूर हो सकती है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
दूसरा तरीका ये है कि हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि किसी भी चीज पर बहस करने से आपको बचना है। इसके लिए आप ये कर सकते हैं कि जब भी आप बात करें तो ये ध्यान रखें कि किसी भी तरह की बहस की स्थिति न बनने पाए, क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ये बहस आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक हो सकती है। वहीं, तीसरा तरीका ये है कि आप जब अपनी गलती की माफी मांग ले तो केवल इससे बात नहीं बनेगी, बल्कि आपको अपनी प्रेमिका को ये भी एहसास कराना पड़ेगा कि आपको अपनी गलती पर पछतावा है, और ये एहसास होते ही आपकी बात बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
चौथा काम आप ये कर सकते हैं कि आपको अपनी प्रेमिका को ये बताना है कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। साथ ही आप उसे ये भी बता सकते हैं कि कैसे आप पूरी ईमानदारी और सच्चाई के साथ अपने इस रिश्ते को जिंदगीभर निभाना चाहते हैं। अगर आप इस बात को अपनी प्रेमिका का हाथ पकड़कर और एक अच्छे से माहौल में इस बात को कहते हैं तो यकीन मानिए इस बात का काफी प्रभाव पड़ेगा, और वो आपकी इस बात पर गौर भी कर सकती हैं। इसके कारण आपकी नाराज प्रेमिका फिर से मान सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
laugh
- फोटो : istock
आखिरी काम ये किया जा सकता है कि माहौल को गर्म की जगह थोड़ा मजाकिया बनाने की कोशिश करें। उदाहरण के लिए अगर आपकी प्रेमिका की कोई ऐसी बात है या आप दोनों का कोई ऐसा किस्सा है, जिसे सुनकर उन्हें हंसी आना लाजमी है। तो फिर आप उन्हें वो बात कह सकते हैं ताकि वो अपना गुस्सा भूलकर उस पर हंस दे और आपकी रूठी प्रेमिका मान जाए। साथ ही आप अपनी नाराज प्रेमिका के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट या फिर डिनर की व्यवस्था कर सकते हैं। ये तरीका भी काफी कारगर साबित हो सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।