ऐश्वर्या राय की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और बहू ऐश्वर्या राय की 12 मई को शादी होने वाली है। सोशल मीडिया पर दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी की तस्वीरें छाईं हुई हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें लालू की बहू ऐश्वर्या राय के हाथों पर लगी मेहंदी का डिजाइन जिसे देखते ही शरम से लाल हो गए लालू के लाल तेजप्रताप।
2 of 5
Tej Pratap Yadav and Aishwarya Rai Marriage mehendi and sangeet pictures videos are here take a look
इस मेहंदी सेरेमनी में बहू ऐश्वर्या हरे रंग के लहंगे में नजर आईं, वहीं तेज प्रताप व्हाइट एंड पर्पल कुर्ते और पीली रंग की नेहरू जैकेट में दिखे। ऐश्वर्या ने सिर्फ शगुन के लिए मेहंदी लगवाई थी। उन्होंने अपनी हथेली पर गोल डिजाइन बनवाए थे। बता दें, ऐश्वर्या की मेहंदी का डिजाइन दिया मिर्जा से काफी मिलता है। उन्होंने भी हथेली पर सिर्फ गोल मेहंदी डिजाइन बनवाया था।
सोशल मीडिया पर तेज प्रताप और ऐश्वर्या के संगीत का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज प्रताप, ऐश्वर्या और राबड़ी गॉगल्स लगाकर डांस करते नजर आ रहे हैं।
मेहंदी सेरेमनी में तेज प्रताप के साथ राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव समेत लालू के सभी बेटी और दामाद शामिल हुए। खास बात यह है कि मेहंदी के कार्यक्रम में दूल्हा तेज प्रताप यादव और दुल्हन ऐश्वर्या के लिए दो अलग-अलग मंच बनाए गए थे। जिन्हें फूलों से सजाया हुआ था।
5 of 5
tej pratap mehandi
- फोटो : अमर उजाला
शादी में शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव को पैरोल दिया गया जिस वजह से वो पूरी शादी के फंक्शन्स में शामिल रहेंगे। बता दें, इससे पहले सगाई के फंक्शन के वक्त लालू यादव अस्पताल में थे।