'जो जीता वही सिकंदर' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली फेमस मॉडल और एक्टर पूजा बेदी आज अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी की जिंदगी विवादों से घिरी रही है। बता दें, पूजा अपने करियर से ज्यादा अफेयर की वजह से सुर्खियों में रही हैं। आइए आज उनके बर्थडे पर देखते हैं उनके 5 बेहद स्टाइलिश हॉट अवतार।
उनके पिता कबीर बेदी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित चेहरों में से एक हैं। उनकी मां प्रोतिमा बेदी इंडियन क्लासिकल डांसर थीं। पूजा ने आमिर की फिल्म जो जीता वही सिकंदर से लोकप्रियता हासिल की थी। ये उनके करियर की पहली फिल्म थी।
पूजा ने अपनी पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, सानवर से पूरी की है। इतना ही नहीं वो बिगबॉस की पूर्व कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। पूजा ने साल 1990 में फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। फरहान और पूजा साल 2003 में अलग हो गए।
पूजा के बारे में ये भी चर्चा थी कि उन्होंने अपने पापा कबीर बेदी को घर से बाहर निकाला था। कहते हैं कि जब कबीर बेदी ने साल 2016 में चौथी शादी की थी तो पूजा बहुत गुस्सा हुईं।
पूजा की मां प्रोतिमा और पिता कबीर बेदी के बारे में एक बात ये भी प्रचलित है कि कबीर को देखकर प्रोतिमा ने कहा था कि वो किसी भी परिस्थिति में कबीर को पाना चाहती हैं।