Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suresh Raina Luxurious House: अंदर से महल जैसा है सुरेश रैना का गाजियाबाद वाला घर, देखें तस्वीरें

Thu, 12 Sep 2024 06:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 12 Sep 2024 06:12 PM IST
सार

सुरेश रैना गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित अपने आलीशान बंगले में परिवार के साथ रहते हैं। वैसे तो सुरेश रैना का दिल्ली और लखनऊ में भी घर है लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित उनका बंगला किसी महल से कम नहीं।

विज्ञापन
Suresh Raina Luxurious House in Ghaziabad See Inside Pictures Disprj
सुरेश रैना - फोटो : instagram

Suresh Raina Luxurious House : पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना भले ही अब मैदान से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले सुरेश रैना ने अपनी बल्लेबाजी के अलावा गेंदबाजी और धमाकेदार फील्डिंग से करियर के कई मैचों में टीम को सफलता दिलाई। वहीं सुरेश रैना अमेरिका के ह्यूस्टन में शुरू हो रहे यूएस मास्टर्स टी 10 के दूसरे सीजन में शिकागो प्लेयर्स की टीम में शामिल हो गए हैं और नवंबर से शुरू हो रही इस लीग में खेलेंगे।



यूपी के मुरादनगर से ताल्लुक रखने वाले सुरेश रैना का करियर जितना दमदार रहा, उतना ही वह अपने निजी जीवन में शान से रहते हैं। वर्तमान में वह गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित अपने आलीशान बंगले में परिवार के साथ रहते हैं। वैसे तो सुरेश रैना का दिल्ली और लखनऊ में भी घर है लेकिन यूपी के गाजियाबाद जिले में स्थित उनका बंगला किसी महल से कम नहीं।

Trending Videos
Suresh Raina Luxurious House in Ghaziabad See Inside Pictures Disprj
सुरेश रैना का घर - फोटो : Instagram

सुरेश रैना के गाजियाबाद वाले बंगले की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई जाती है, जिसमें वर्कआउट के लिए आउटडोर जिम, गार्डन एरिया और स्पेशल थिएटर रूम है।

Suresh Raina Luxurious House in Ghaziabad See Inside Pictures Disprj
सुरेश रैना का घर - फोटो : Instagram

रैना के घर की सजावट काफी शानदार है। बड़े से लिविंग रूम में लाइट कलर के फर्नीचर सजा है। लिविंग रूप की सजावट में गोल्डन फ्रेम मिरर, सुनहरी लाइटिंग और झूमर इसकी भव्यता को बढ़ाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina Luxurious House in Ghaziabad See Inside Pictures Disprj
सुरेश रैना का घर - फोटो : Instagram

सुरेश रैना के बेडरूम की तस्वीरे देख उनकी विलासिता का पता चलता है, जिसे डार्क ब्राउन थीम से सजाया गया है। पीले रंग की दीवारों के आसपास गहरे भूरे रंग का पार्टीशन, पर्दे और फर्नीचर है।

विज्ञापन
Suresh Raina Luxurious House in Ghaziabad See Inside Pictures Disprj
सुरेश रैना का घर - फोटो : Instagram

सुरेश रैना के घर का किचन काफी बड़ा और किसी होटल के किचन जैसा है। वहीं उनके घर का मंदिर वाला एरिया भी बहुत शानदार तरीके से तैयार किया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed