फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Attack: नहीं रुक रहे मौत के मामले, बिना हृदय की बीमारी वाले लोग भी हो रहे हैं अचानक हार्ट अटैक का शिकार

Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Feb 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
sudden heart attack in young adults latest news in hindi, know about Myocardial infarction symptoms and causes
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock

हार्ट अटैक के कारण अचानक होने वाले मौत के मामले पिछले दो वर्षों में अचानक काफी तेजी से बढ़े हैं। आश्चर्यजनक रूप से शादियों में डांस करते हुए, जिम के दौरान, बैठे-बैठे लोगों को दिल का दौरा पड़ रहा है जिससे लोगों की तुरंत मृत्यु हो जा रही है। हृदय रोगों, विशेषतौर पर हार्ट अटैक को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली समस्या के तौर पर देखा जाता था, हालांकि 30 से भी कम आयु के लोगों में अब इसका खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को, भले ही आप स्वस्थ हैं, हृदय की सेहत को लेकर गंभीरता से ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।



हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर हुए कुछ शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि कोरोना महामारी भी इसका एक कारण हो सकती है। जो लोग कोरोना संक्रमण के दौरान गंभीर रोग का शिकार रह चुके हैं, उनमें लॉन्ग कोविड के रूप में हृदय स्वास्थ्य की दिक्कतें अधिक देखी जा रही हैं, ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

sudden heart attack in young adults latest news in hindi, know about Myocardial infarction symptoms and causes
हार्ट अटैक के जोखिम कारक - फोटो : istock

शादी के दौरान-वॉलीबॉल खेलते हुए मौत

हालिया मामलों को देखें तो उडुपी स्थित  कुककुंडूर में वॉलीबॉल खेल रहे एक व्यक्ति की हृदय घात से मौत हो गई। मृतक संतोष (34) शाम को अचानक वॉलीबॉल खेलते समय बेहोश हो गए। साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया, पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।  

इसी तरह से हैदराबाद में एक शादी समारोह के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से 19 वर्षीय लड़के की अचानक मृत्यु हो गई। बारात में नाचते समय अचानक लड़का गिर गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। यह दोनों घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
 



गौरतलब है कि प्राथमिक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दोनों को ही पहले से किसी तरह की दिल की बीमारी नहीं थी।

sudden heart attack in young adults latest news in hindi, know about Myocardial infarction symptoms and causes
हृदय रोग के खतरों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

पहले से हृदय रोग के बिना भी हार्ट अटैक के मामले

इस तरह के मामलों से सवाल खड़ा होता है कि क्या पहले से धमनियों में कोई रुकावट न होने की स्थिति में भी दिल का दौरा पड़ना संभव है? या फिर अगर आपको पहले से हृदय रोगों की दिक्कत नहीं है तो भी हार्ट अटैक का शिकार हो सकते हैं?

इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पहले से धमनियों में रुकावट के बिना होने वाले हार्ट अटैक को मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन (मिनोका) कहा जाता है। यह मुख्यतौर पर हार्ट में रक्त के संचार में कमी के कारण होने वाली समस्या है, इसके लिए कई कारक जिम्मेदार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sudden heart attack in young adults latest news in hindi, know about Myocardial infarction symptoms and causes
हार्ट अटैक के लक्षणों की करें पहचान - फोटो : istock

मायोकार्डियल इंफ्रैक्शन में क्या लक्षण होते हैं?

मिनोका के लक्षण भी दिल के दौरे के समान होते हैं। इसमें अचानक सीने में दर्द, दर्द जो हाथों तक फैलने लगता है, सांस की तकलीफ और मतली जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। इसे साइलेंट हार्ट अटैक की समस्या के रूप भी जाना जाता है। भले ही आपको हृदय रोग न हो फिर भी हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आहार, जीवनशैली को ठीक रखने और हार्ट अटैक को बढ़ावा देने वाली स्थितियों जैसे धूम्रपान-शराब, शारीरिक निष्क्रियता से बचाव करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
sudden heart attack in young adults latest news in hindi, know about Myocardial infarction symptoms and causes
धमनियों में ब्लॉकेज की स्थिति - फोटो : istock

कोरोना संक्रमित रहे हैं तो बरतें और भी सावधानी

अध्ययनों में पाया गया कि कोरोना संक्रमण का शिकार रह चुके लोगों में लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है, जिसमें हृदय स्वास्थ्य की समस्याएं अधिक देखी गई हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टर से मिलकर हृदय स्वास्थ्य की जांच जरूर करा लेनी चाहिए। हार्ट अटैक जैसी आपातकालीन स्थितियों से बचाव के लिए ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और शुगर के लेवल को नियंत्रित रखें।

 

-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed