फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Military Method Of Sleeping: नींद न आने से हैं परेशान? अपनाएं मिलिट्री का तरीका, आएगी चैन की नींद

Sat, 25 Feb 2023 05:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 25 Feb 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Follow These Military Methods to Get Good Sleep Instant All Details
गहरी नींद के लिए सैन्य तरीका अपनाएं - फोटो : istock

Military Methods to Get Good Sleep: बिगड़ी जीवनशैली के कारण लोगों में अनिद्रा की शिकायत बढ़ रही है। कई लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती। रात में लोगों की नींद बार बार खुल जाती है और इस कारण उन्हें बेचैनी होती रहती है। अच्छी और गहरी नींद न आने के कारण कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। शारीरिक और मानसिक तौर पर लोग कमजोर होने लगते हैं। कम उम्र के लोगों से लेकर नौकरी पेशा लोग दिनभर के कामकाज के बाद भले ही थकान महसूस करते हैं लेकिन रात को जब बिस्तर पर सोने के लिए जाते हैं तो उनकी आंखों में नींद नहीं होती। हालांकि स्वस्थ रहने के कम से कम 8-9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन अगर नींद न आए तो सेना के जवानों के तरीके अपना सकते हैं। सैन्य मेथड को अपनाकर अनिद्रा की शिकायत से बचा जा सकता है।

Follow These Military Methods to Get Good Sleep Instant All Details
चेहरा धो लें - फोटो : Pixabay

चेहरा धो लें

सोने से पहले हर दिन ठंडे पानी से चेहरा धो लेना चाहिए। इससे आप रिलैक्स महसूस करते हैं। चेहरा धोकर बिस्तर पर लेटने के बाद आपको जल्द ही नींद आ जाती है। सैन्यकर्मी सोने से पहले फेस वॉश या नहाकर सोते हैं।

Follow These Military Methods to Get Good Sleep Instant All Details
मोबाइल से दूरी - फोटो : istock

फोन रखें दूर

अक्सर लोग बिस्तर पर लेटे लेटे फोन का इस्तेमाल करते हैं, ऐसा करने से नींद नहीं आती। अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से आधे घंटे पहले अपने फोन से दूरी बना लें। मन शांत होने पर कुछ मिनट में ही नींद आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Follow These Military Methods to Get Good Sleep Instant All Details
पैरों को आराम दें - फोटो : iStock

पैरों को आराम दें

बिस्तर पर सीधा होकर लेटें। पैरों को अच्छे से फैलाएं ताकि उन्हें आराम मिले। शरीर को ढीला छोड़ दें। ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और आपको कुछ देर में ही नींद आने लगती है।

विज्ञापन
Follow These Military Methods to Get Good Sleep Instant All Details
सोने और भोजन के बीच अंतराल - फोटो : istock

भोजन

अध्ययन के मुताबिक, सोने से कम से कम तीन घंटे पहले भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से भोजन पच जाता है और नींद बेहतर आती है। भोजन के तुरंत बाद बिस्तर पर लेटने से शरीर भारी महसूस होता है और खाना पच नहीं पाता। इस कारण अनिद्रा की शिकायत होने लगती है, साथ ही पेट की समस्या भी होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed