फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Subrata Roy Sahara: शानो शौकत भरी रही सुब्रत राय की पूरी जिंदगी, जानें वर्तमान समय में कितनी थी नेटवर्थ

Wed, 15 Nov 2023 12:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 15 Nov 2023 12:22 PM IST
सार

मंगलवार को सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया। मुंबई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन
Sahara Subrata Roy Death in Mumbai Know his Networth lifestyle and Family Tree
subrata roy

Subrata Roy Net Worth: मंगलवार को सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सहाराश्री सुब्रत रॉय का निधन हो गया। मुंबई में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो वो लंबे समय से गंभीर बीमारी के परेशान थे, जिस वजह से उनका इलाज मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में चल रहा था। आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ स्थित सहारा सिटी लाया जाएगा।



दरअसल, लखनऊ में उन्होंने अपनी एक अलग दुनिया बसा ली थी जिसे सहारा सिटी के नाम से जाना जाता है। उनके निधन की खबर सामने आते ही कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया है। बात करें उनके साम्राज्य की तो फाइनेंस, रीयल एस्टेट, मीडिया, हेल्थकेयर, एंटरटेनमेंट, कंज्यूमर गुड्स और टूरिज्म समेत कई क्षेत्रों में निवेश करने वाले सहारा का बिजनेस साम्राज्य विदेशों तक फैला हुआ है।

अगर इनके शुरुआती जीवनकाल की बात करें तो 10 जून 1948 को बिहार के अररिया के एक मध्यम वर्गीय परिवार जन्में सुब्रत रॉय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने सरकारी तकनीकी संस्थान, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुब्रत रॉय 1976 में सहारा फाइनेंस से जुड़े और बाद में उन्होंने कंपनी की कमान अपने हाथों में ले ली। 

Sahara Subrata Roy Death in Mumbai Know his Networth lifestyle and Family Tree
subrata roy - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद 1990 के दशक में वह लखनऊ चले आए और यहां कंपनी का हेडक्वार्टर बनाया। इसी साल, सुब्रत रॉय ने 217 आत्मनिर्भर टाउनशिप को कवर करते हुए सहारा सिटी परियोजना शुरू की। इसके बाद तो इनके बिजनेस का साम्राज्य फैलता ही चला गया। 

Sahara Subrata Roy Death in Mumbai Know his Networth lifestyle and Family Tree
subrata roy - फोटो : अमर उजाला

एक समय था जब  सुब्रत रॉय लखनऊ में कई भव्य कार्यक्रमों का आयोजन करते थे। उनकी पेज थ्री पार्टियों में कई बड़े सितारों को शामिल होते देखा जाता था। ना सिर्फ भारतीय बल्कि कई विदेशी नेताओं के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sahara Subrata Roy Death in Mumbai Know his Networth lifestyle and Family Tree
subrata roy - फोटो : अमर उजाला

बेहद तगड़ी थी सिक्योरिटी

उनके बढ़ते नाम और पहचान के चलते सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की सुरक्षा के आगे तत्कालीन सीएम की सिक्योरिटी भी फेल नजर आती थी। प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और भारी पुलिस बल रॉय के साथ रहता था। सहारा के बेड़े में कई विदेशी गाड़ियां और पुलिस सरकारी वाहन शामिल थे। इसके साथ उनके साथ वकीलों का एक पैनल हमेशा चलता था। 

विज्ञापन
Sahara Subrata Roy Death in Mumbai Know his Networth lifestyle and Family Tree
subrata roy - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट टीम के रहे स्पॉन्सर

सुब्रत रॉय का सहारा समूह करीब एक दशक तक भारतीय क्रिकेट टीम का स्पॉन्सर भी रहा था। उस जमाने में सहारा समूह की संपत्ति 11 अरब डॉलर के पार थी। खबरों की मानेें तो न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल और लंदन के ग्रॉसवेनर हाउस पर भी सुब्रत रॉय का मालिकाना हक रहा। इसके अलावा वह फॉर्म्युला वन रेसिंग टीम के मालिक भी रहे। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed