Bhai Dooj 2023 Mithai : त्योहार के मौके पर बाजारों में काफी रौनक दिखती है। मिठाई की दुकानों पर तरह तरह के मिठाई, पकवान बिकने लगते हैं। हलवाइयों की दुकानों के काउंटरों पर रखी रंग बिरंगी और स्वादिष्ट मिठाई हर किसी को आकर्षित करती है। लोग दिवाली में भोग से लेकर दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट करने के लिए ढेरों तरह की स्वादिष्ट मिठाइयां खरीदते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर मिठाइयों की मांग बहुत बढ़ जाती है। मिठाइयों की मांग बढ़ने पर दुकानों पर पहले से और थोक में मिठाई बनाई जाती हैं।
Bhai Dooj 2023 Mithai: कहीं बिगड़ न जाए त्योहार में स्वाद, भाई दूज पर मिठाई खरीदते समय बरतें ये सावधानियां
असली और नकली मिठाई की पहचान
- मावे से मिठाई तैयार होती है, मावा में ही मिलावट की जाती है। मावे को हाथ में लेकर रगड़ें, असली होने पर देशी घी की तरह खुशबू आएगी और नकली होने पर अजीब दुर्गन्ध होगी।
- असली मावा खाने पर मुंह में चिपकता नहीं है, जबकि नकली मावा खाने से मुंह में चिपकता है। असली मावा में कच्चे दूध की तरह का स्वाद आता है।
- मावा को पानी में डालकर देखें, मिलावटी मावा पानी में डालते ही टूट जाएगा और असली मावा पतला होकर पानी में घुल जाएगा।
- मावा को खाकर देखें, अगर वह दानेदार लगे तो इसमें मिलावट होने का संकेत है।
- असली मावा सफेद रंग का होता है और नकली खोया हल्के पीले रंग का होता है
मिठाई खरीदते समय सावधानियां
स्वच्छता
मिठाई खरीदते समय सुनिश्चित करें कि वह स्वच्छ हो। साफ सुथरी दुकान से ही मिठाई खरीदें
स्वाद और पसंद
मिठाई खरीदने से पहले इसका स्वाद लें। स्वाद के मुताबिक ही उचित मिठाई खरीदें। मिठाई खरीदते समय पसंद का भी ध्यान रखें, जैसे कम मीठा पसंद है तो हल्की मीठी मिठाई लें।
सीमित मात्रा
बहुत अधिक मिठाई खरीदकर घर न लाएं। कम और जरूरत के मुताबिक ही मिठाई खरीदें। इसके दो कारण हैं, पहला- अधिक मिठाई से अतिरिक्त कैलोरीज का सेवन हो सकता है और सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। दूसरा समय पर मिठाई न खत्म होने पर उसकी ताजगी और स्वाद पर भी असर होता है।
ब्रांड और पैकेजिंग
अगर आप पैकेजिंग वाली मिठाई खरीद रहे हैं तो अच्छे ब्रांड की पूरी तरह से पैक हुई मिठाई ही लें। पैकेजिंग पर मैन्युफैक्चरिंग डेट और एक्सपायरी डेट का ध्यान दें।