फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   arwa Chauth follow these easy makeup tips to look fresh from morning till night

करवा चौथ पर सुबह से रात तक फ्रेश दिखने के लिए अपनाएं ये आसान मेकअप टिप्स

Thu, 29 Oct 2026 02:29 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 29 Oct 2026 02:29 PM IST
सार

Karwa Chauth Makeup Tips: करवा चौथ के दिन सुबह से रात तक चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए स्किनकेयर और मेकअप पर खास ध्यान देना जरूरी है। दिनभर व्रत, पूजा की तैयारी और घर के कामों के कारण चेहरा थका हुआ नजर आ सकता है।

विज्ञापन
arwa Chauth follow these easy makeup tips to look fresh from morning till night
करवा चौथ पर सुबह से रात तक फ्रेश दिखने के टिप्स - फोटो : Ai generated

विस्तार

Karwa Chauth Easy Makeup Tips In Hindi: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सुबह से रात तक खूबसूरत और फ्रेश नजर आए। लेकिन व्रत, पूजा की तैयारियों, मेहंदी और घर के कामों के बीच त्वचा की देखभाल के लिए समय निकालना आसान नहीं होता। ऐसे में दिनभर की थकान चेहरे पर दिखाई देने लगती है और मेकअप भी कुछ घंटों बाद फीका पड़ सकता है। अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ पर चांद निकलने तक आपका चेहरा ग्लोइंग दिखे और मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो कुछ आसान स्किनकेयर और मेकअप टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

विज्ञापन

 

 

करवा चौथ के लिए बेस्ट रहेगा ये मेकअप लुक



मॉइस्चराइजर
करवा चौथ के दिन मेकअप शुरू करने से पहले स्किन को अच्छी तरह तैयार करना जरूरी है. चेहरा साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर लगाएं और कुछ मिनट इसे स्किन में अच्छी तरह सेट होने दें। व्रत के दौरान त्वचा ड्राई महसूस हो सकती है, इसलिए मॉइस्चराइजर को बिल्कुल स्किप न करें। 

विज्ञापन



प्राइमर
करवा चौथ के दिन मॉइस्चराइजर लगाने के बाद प्राइमर लगाएं। इसे पूरे चेहरे पर मोटी लेयर में लगाने की जरूरत नहीं है। नाक, माथे और ठुड्डी जैसे हिस्सों पर हल्का प्राइमर काफी है,  इससे मेकअप को बेहतर बेस मिलेगा और वह जल्दी खराब नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाउंडेशन लगाने का सही तरीका
करवा चौथ पर खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे पर ज्यादा फाउंडेशन लगाने की जरूरत नहीं है। कई बार मोटी लेयर लगाने से मेकअप हैवी दिखने लगता है और कुछ घंटों बाद फाउंडेशन बारीक लाइनों में जमा हो सकता है। इसलिए मेकअप करते समय हल्का या मीडियम कवरेज वाला फाउंडेशन चुनें। इसे पूरे चेहरे पर अच्छी तरह ब्लेंड करें और जहां दाग-धब्बे छिपाने की जरूरत हो, वहीं फाउंडेशन की दूसरी पतली लेयर या कंसीलर लगाएं। इससे चेहरे पर नेचुरल फिनिश आएगी और मेकअप भी ज्यादा अच्छा दिखेगा।


करवा चौथ 2026: हाथों में चढ़ेगा मेहंदी का गहरा रंग, अपनाएं ये आसान उपाय


कंसीलर 
चेहरे को फ्लॉलेस और नेचुरल लुक देने के लिए कंसीलर का सही इस्तेमाल करना जरूरी है। करवा चौथ पर आंखों के नीचे के डार्क सर्कल और नाक के आसपास के निशान छिपाने के लिए थोड़ी मात्रा में कंसीलर लगाएं। इसे ब्यूटी ब्लेंडर या ब्रश की मदद से अच्छी तरह ब्लेंड करें। ध्यान रखें कि कंसीलर की ज्यादा लेयर न लगाएं, ताकि मेकअप भारी न दिखे और चेहरे पर नेचुरल ग्लो बना रहे।



चेहरे पर नेचुरल निखार के लिए लगाएं ब्लश

करवा चौथ पर चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है। पीच या रोजी शेड का ब्लश गालों पर हल्की रंगत लाकर चेहरे को खिला हुआ लुक देता है।इसके साथ चीकबोन्स पर थोड़ा ब्रॉन्जर लगाकर चेहरे को हल्का डाइमेंशन भी दे सकती हैं। ध्यान रखें कि ब्लश और ब्रॉन्जर को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि मेकअप नेचुरल लगे और आपका फेस्टिव लुक निखरकर सामने आए।


चांद निकलने तक नहीं उतरेगी लिपस्टिक

करवा चौथ पर मेकअप को परफेक्ट बनाने में लिपस्टिक की अहम भूमिका होती है। लेकिन दिनभर व्रत रखने और बार-बार पानी न पीने के कारण कुछ महिलाओं के होंठ रूखे महसूस हो सकते हैं। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। पहले लिप प्राइमर लगाएं। इसके बाद लिप पेंसिल से होंठों की आउटलाइन बनाकर अंदर भी हल्का फिल करें, फिर लिपस्टिक की एक पतली लेयर लगाएं। टिश्यू से हल्का ब्लॉट करने के बाद दूसरी पतली लेयर लगाएं, इससे लिप कलर ज्यादा देर तक बना रह सकता है। 


करवा चौथ पर मेकअप करते समय न करें ये गलतियां
 

  • करवा चौथ के दिन बहुत ज्यादा पाउडर न लगाएं।
  • ड्राई होंठों पर सीधे लिपस्टिक लगाने से बचें।
  • जिस नए प्रोडक्ट को पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया है, उसे त्योहार वाले दिन पहली बार ट्राई न करें।
  • साथ ही मेकअप के लिए आखिरी वक्त तक इंतजार न करें।
  • पूजा और चांद निकलने के समय तक मेकअप फ्रेश रखने के लिए एक छोटा टच-अप किट अपने पास रखें।
  • इसमें लिपस्टिक, लिप पेंसिल, ब्लॉटिंग टिश्यू, ब्लश और छोटा सा हाइलाइटर रखा जा सकता है। 

 

करवा चौथ 2026: पार्लर नहीं जा पाईं तो घर पर खुद से करें फेशियल, इन घरेलू चीजों से पाएं चेहरे पर निखार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed