फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sonam Wangchuk: मां ने दी शुरुआती शिक्षा, फिर सीखी 9 भाषाएं; ऐसी है सोनम वांगचुक की कहानी

Sat, 27 Sep 2025 12:28 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 12:28 PM IST
सार

Sonam Wangchuk : 3 इडियट्स के फुनसुख वांगडू से अलग असल जिंदगी में वे एक दूरदर्शी इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण योद्धा हैं। आइए जानते हैं सोनम वांगचुक की जीवनी, जीवन शैली और नेटवर्थ के बारे में। 

विज्ञापन
Sonam Wangchuk Networth Lifestyle Biography Education and Achievements in hindi
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

Sonam Wangchuk : लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग करने वाले जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में लेह से गिरफ्तार कर लिया गया। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था। लद्दाख की बर्फीली वादियों से निकलकर पूरी दुनिया में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का परचम लहराने वाले सोनम वांगचुक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 3 इडियट्स के फुनसुख वांगडू से अलग असल जिंदगी में वे एक दूरदर्शी इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण योद्धा हैं। आइए जानते हैं सोनम वांगचुक की जीवनी, जीवन शैली और नेटवर्थ के बारे में। 

Sonam Wangchuk Networth Lifestyle Biography Education and Achievements in hindi
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

सोनम वांगचुक का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

सोनम वांगचुक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनका जन्म 1 सितंबर 1966 को लद्दाख (जम्मू-कश्मीर) में हुआ था। स्कूली शिक्षा कठिन परिस्थितियों में पूरी की क्योंकि लद्दाख में संसाधनों की कमी थी। नौ साल की उम्र तक उनकी मां ने सोनम को लद्दाखी भाषा में पढ़ाया। बाद में उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग करने का निश्चय किया। इसके अलावा उन्हें नौ अलग अलग भाषाओं का ज्ञान है।

Sonam Wangchuk Networth Lifestyle Biography Education and Achievements in hindi
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

सोनम वांगचुक की शिक्षा और नवाचार में योगदान

1988 में सोनम वांगचुक ने स्टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट आफ लद्दाख (SECMOL) की स्थापना की। इस संस्था का उद्देश्य लद्दाख के छात्रों को व्यावहारिक और आधुनिक शिक्षा से जोड़ना था। उनके नवाचार आइस स्तूप ने पानी की समस्या को हल करने का मार्ग दिखाया जिसके तहत माइनस तापमान में भी पानी मिल सकता है। पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonam Wangchuk Networth Lifestyle Biography Education and Achievements in hindi
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

सोनम वांगचुक की जीवनशैली और संपत्ति

वह काफी सादगी भरा जीवन जीते हैं। महंगे शौक या दिखावे से दूर वांगचुक प्रकृति और पर्यावरण हितैषी जीवन पर जोर देते हैं। सोलर पावर और इको-फ्रेंडली तकनीक का प्रयोग कर जीवन जीते हैं। स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को महत्व देते हुए युवाओं को स्वदेशी सोच की ओर प्रेरित करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी व्यक्तिगत नेटवर्थ बहुत अधिक नहीं है। उनकी आय का मुख्य स्त्रोत शोध कार्य, इनोवेशन प्रोजेक्ट्स और सामाजिक संगठनों से जुड़ा काम है। वे अपनी आय का मुख्य हिस्सा शिक्षा और पर्यावरण परियोजनाओं में निवेश कर देते हैं। 

विज्ञापन
Sonam Wangchuk Networth Lifestyle Biography Education and Achievements in hindi
सोनम वांगचुक - फोटो : Instagram

उपलब्धियां और सम्मान

सोनम वांगचुक को साल 2016 में रोलेक्स अवार्ड ऑफ एंटरप्राइज और साल 2018 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से नवाजा जा चुका है। वह पर्यावरण, शिक्षा और समाज सेवा में लगातार योगदान दे रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed