फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri Day 5 Wishes: मां स्कंदमाता की तस्वीर और चमत्कारी मंत्रों के साथ दें पंचम नवरात्रि की शुभकामना

Sat, 27 Sep 2025 08:40 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:40 AM IST
विज्ञापन
Navratri Day 5 Wishes Quotes Images and Messages in Hindi Navratri Ki Hardik Shubhkamnayein
देवी स्कंदमाता के मंत्र - फोटो : adobe stock

Shardiya Navratri Day 5 Wishes:  नवरात्रि की पंचमी तिथि को मां स्कंदमाता की पूजा होती है। हालांकि इस बार चतुर्थी तिथि दो दिन मनाई गई। ऐसे में 27 सितंबर को नवरात्रि की पंचमी तिथि मनाई जा रही है और मां स्कंदमाता की उपासना की जा रही है। स्कंदमाता पार्वती जी का स्वरूप हैं। भगवान कार्तिकेय को स्कंद देव के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में कार्तिकेय जी की माता पार्वती की पूजा मां स्कंदमाता के रूप में होती है। 



मां स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं, जिससे वो दो हाथों में कमल का फूल थामे दिखती हैं। एक हाथ में स्कंदजी यानी कार्तिकेय बालरूप में बैठे हैं। दूसरे से माता तीर को संभाले हैं। माता स्कंदमाता की उपासना से संतान संबंधी कष्ट कम हो जाते हैं। नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा के लिए उनकी तस्वीर अपने प्रियजनों से शेयर करें। साथ ही मां स्कंदमाता का बीज मंत्र, पूजन मंत्र और आरती भी शेयर करके सभी को पंचम नवरात्रि की शुभकामनाएं भेजें। 

Navratri Day 5 Wishes Quotes Images and Messages in Hindi Navratri Ki Hardik Shubhkamnayein
Navratri 2025 wishes - फोटो : अमर उजाला

मां स्कंदमाता का बीज मंत्र

ह्रीं क्लीं स्वमिन्यै नम: ।

Navratri Day 5 Wishes Quotes Images and Messages in Hindi Navratri Ki Hardik Shubhkamnayein
Maa Skandmata - फोटो : अमर उजाला

मां स्कंदमाता का पूजन मंत्र

 

सिंहासनगता नित्यं पद्माश्रितकरद्वया।
शुभदास्तु सदा देवी स्कन्दमाता यशस्विनी॥

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 5 Wishes Quotes Images and Messages in Hindi Navratri Ki Hardik Shubhkamnayein
नवरात्रि 2025 दिन 5 मां स्कंदमाता - फोटो : adobe stock
मां स्कंदमाता की आरती
 

जय तेरी हो स्कंद माता।
पांचवां नाम तुम्हारा आता॥

सबके मन की जानन हारी।
जग जननी सबकी महतारी॥

तेरी जोत जलाता रहू मैं।
हरदम तुझे ध्याता रहू मै॥

कई नामों से तुझे पुकारा।
मुझे एक है तेरा सहारा॥

कही पहाडो पर है डेरा।
कई शहरों में तेरा बसेरा॥

हर मंदिर में तेरे नजारे।
गुण गाए तेरे भक्त प्यारे॥

भक्ति अपनी मुझे दिला दो।
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो॥

इंद्र आदि देवता मिल सारे।
करे पुकार तुम्हारे द्वारे॥

दुष्ट दैत्य जब चढ़ कर आए।
तू ही खंडा हाथ उठाए॥

दासों को सदा बचाने आयी।
भक्त की आस पुजाने आयी॥

विज्ञापन
Navratri Day 5 Wishes Quotes Images and Messages in Hindi Navratri Ki Hardik Shubhkamnayein
maa skandmata - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि के पांचवे दिन का भोग

मान्यताओं की मानें तो मां स्कंदमाता को केले का भोग अर्पित करना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि केला देवी को प्रिय फल है। ऐसे में इस दिन केले से बने विशेष फलाहारी पकवान बनाकर उन्हें भोग लगाना न केवल धार्मिक रूप से फलदायक होता है, बल्कि श्रद्धा और आस्था का प्रतीक भी होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed