फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

214 अरब रुपये से भी अधिक की संपत्ति का मालिक है ये शख्स, ऐसे शान से जीता है जिंदगी

Fri, 12 Feb 2021 03:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 12 Feb 2021 03:18 PM IST
विज्ञापन
Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman net worth and his lifestyle
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

दुनिया में एक से बढ़कर अमीर लोग हैं, जिनके पास करोड़ों-अरबों की दौलत है और वो अपनी जिंदगी शान से जीते हैं। ऐसे ही एक अमीर हैं मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, जिन्हें एमबीएस (MBS) के नाम से भी जाना जाता है। फिलहाल वह सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस हैं और भविष्य में इस देश के राजा भी बनेंगे। 35 वर्षीय मोहम्मद बिन सलमान अपने पिता, 83 वर्षीय किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद की मृत्यु के बाद सिंहासन पर बैठेंगे। प्रिंस मोहम्मद अपने बेहिसाब खर्च और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें... 

Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman net worth and his lifestyle
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

मोहम्मद बिन सलमान क्राउन प्रिंस होने के अलावा सऊदी अरब के उप प्रधानमंत्री और दुनिया के सबसे कम उम्र के रक्षा मंत्री भी हैं। वैसे तो सऊदी अरब का शाही परिवार ही काफी अमीर है, जिसकी कुल निजी संपत्ति करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 86 लाख करोड़ रुपये है, लेकिन इसमें अकेले मोहम्मद बिन सलमान की ही व्यक्तिगत संपत्ति तीन बिलियन डॉलर से अधिक यानी करीब 214 अरब रुपये से ज्यादा है। 

Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman net worth and his lifestyle
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को कारों का बहुत शौक है। उनके पास दुनिया की 18 सबसे महंगी कारें हैं, जिसमें रोल्स रॉयस, बुगाती, लैम्बोर्गिनी, बेंटले और फेरारी जैसी कारें शामिल हैं। कहते हैं कि इन कारों के सिर्फ रखरखाव पर ही हर महीने करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman net worth and his lifestyle
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Instagram/Prince Mohammed bin Salman

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को दुनिया की सबसे महंगी पेंटिंग्स खरीदने का भी शौक है। कुछ साल पहले न्यूयॉर्क टाइम्स में एक रिपोर्ट छपी थी, जिसमें बताया गया था कि प्रिंस सलमान ने 45 करोड़ डॉलर में एक पेंटिंग खरीदी थी। 

विज्ञापन
Saudi Arabia Crown Prince Mohammed bin Salman net worth and his lifestyle
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान - फोटो : Facebook/Prince Mohammed bin Salman al saud

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान काफी पढ़े-लिखे हैं। उन्होंने रियाद स्थित किंग सऊद यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की है। उनकी शादीशुदा जिंदगी की बात करें तो उनकी एक बीवी है, जिनसे उन्हें दो बेटियां और दो बेटे हैं। द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बेटों का नाम प्रिंस सलमान और प्रिंस मशहूर है जबकि बेटियों के नाम राजकुमारी फहदा और राजकुमारी नोरा हैं। हालांकि इन बच्चों की सही उम्र क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed