आजकल लोग एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहते हैं। हालांकि, कुछ लोग एक साथ रहते हैं, तो कई लोगों को कुछ कारणों की वजह से अपने पार्टनर से दूर रहना पड़ता है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि रिलेशनशिप में पास रहना जरूरी है, ऐसे में कई बार लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में लोगों के बीच दूरियां आने लगती हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर से दूर रहते हैं, और आपके साथ भी ये दिक्कतें होती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी खुश रह सकते हैं।
{"_id":"60728de8e3376c67801556a8","slug":"with-the-help-of-these-tips-you-can-also-be-happy-in-a-long-distance-relationship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं वो खास तरीके, जिनकी मदद से आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रह सकते हैं खुश","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
ये हैं वो खास तरीके, जिनकी मदद से आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भी रह सकते हैं खुश
Sun, 11 Apr 2021 11:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
सोशल मीडिया के जरिए
- आप अपने पार्टनर से सोशल मीडिया के जरिए जुड़े रह सकते हैं। आप उनके साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं, कई पुरानी यादों जैसे तस्वीरें, वीडियो को सोशल मीडिया पर पार्टनर संग शेयर कर सकते हैं। ऐसा करने से आप अपने पार्टनर संग नजदीकी महसूस करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सोशल मीडिया काफी अहम रोल निभा सकता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
शक न करें
- जब आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में होते हैं, तो कई बार देखा जाता है कि पार्टनर्स के बीच शक पैदा हो जाता है। पार्टनर एक-दूसरे पर शक करने लगते हैं, उन्हें लगता है कि उनके पार्टनर अब किसी और के साथ हैं। लेकिन ऐसा करना गलत हो सकता है। अगर आपको लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुश रहना है, तो आपको अपने पार्टनर पर बेवजह शक नहीं करना चाहिए। बिना ठोस सबूत के आप उन पर शक न करें, इससे आपका रिश्ता खराब हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
छोटी-छोटी परेशानी साझा न करें
- कई बार देखा जाता है कि कई लोग अपने पार्टनर का काफी ध्यान रखते हैं। ऐसे में अगर आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, और कभी आप पर कोई छोटी-मोटी परेशानी आती है तो आपको तुरंत इस बात को अपने पार्टनर को नहीं बताना चाहिए। ऐसा करने से वो परेशान हो सकते हैं। इसलिए जब आपकी समस्या ठीक हो जाए, और जब आप उनसे मिले तब आप उन्हें इसके बारे में बता सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
समय निकालकर मिल सकते हैं
- माना आप लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे हैं, लेकिन इसका मतलब बिल्कुल भी ये नहीं है कि आप एक-दूसरे से मिल नहीं सकते हैं। आप अपने काम से समय निकालकर अपने पार्टनर से मिल सकते हैं, उन्हें सरप्राइज दे सकते हैं, उनके साथ थोड़े दिन रह सकते हैं, कहीं घूमने का प्लान कर सकते हैं आदि बहुत कुछ कर सकते हैं। इससे भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में खुशी बनी रहेगी।