फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कों को भी जान लेना चाहिए, हर लड़की को शादी से पहले ये बातें करती हैं परेशान

Sat, 19 Oct 2019 04:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 19 Oct 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
what thought scared girl before getting married

शादी किसी के भी जीवन का एक अहम फैसला होता है। हर लड़की के लिए ये पूरे जिंदगी से जुड़ी बात होती है। इसलिए चाहे वो लव मैरिज कर रहीं हो या अरेंज, दोनों ही परिस्थितियों में उनके मन में ढेरों सवाल होते हैं जो लड़कियों को परेशान करते हैं। लेकिन लड़कों को लगता है कि लड़कियां शादी से पहले हनीमून के बारे में सोचती होंगी तो आप गलत हैं। आइए जानें कि रिश्ता तय होने से लेकर शादी की रात तक लड़कियों के मन में कौन सी उधेड़बुन होती है।

what thought scared girl before getting married
ससुराल वाले मुझे दिल से अपनाएंगे या नहीं
लड़कियों के दिमाग में अपनी शादी से एक रात पहले तक यहीं चल रहा होता है कि क्या मेरे ससुराल वालें मुझे मेरे माता पिता की तरह प्यार से रखेंगे की नहीं। क्या वो वाकई मुझे दिल से अपनाएंगे। सबसे ज्यादा परेशान लड़कियां अपनी होने वाली सास के स्वभाव को लेकर रहती हैं कि क्या वो उसे बेहतर तरीके से समझ पाएंगी की नहीं।

 
what thought scared girl before getting married
जीवन साथी

लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले इस बारे में भी जरूर सोचती हैं कि क्या हमारा होने वाला जीवन साथी हमारा साथ जिंदगी भर निभाएगा कि नहीं। क्या मेरा चुनाव मेरे जीवन के लिए ठीक रहेगा की नहीं।     


 
विज्ञापन
विज्ञापन
what thought scared girl before getting married
शादी पर होने वाले खर्चों के बारे में

घर में हो रहे खर्चों को देख बहुत सारी लड़कियां परेशान हो जाती हैं। उनके के मन में यह भी चलता रहता है कि कहीं मेरी शादी मेरे पापा पर बोझ तो नहीं बन रही। कहीं मैंने अपनी शादी पर जरूरत से ज्यादा खर्च तो नहीं किया है? 

विज्ञापन
what thought scared girl before getting married
शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही

हर लड़की के मन में शादी को लेकर तरह-तरह के अरमान होते हैं। लोगों को लगता होगा कि लड़कियां अपनी शादी से एक रात पहले सिर्फ अपने पार्टनर और हनीमून डेस्टिनेशन को लेकर सोचती रहती होंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हैं। अपनी शादी से एक रात पहले हर लड़की को सबसे ज्यादा इस बात का डर सताता है कि कहीं वह अपनी शादी को लेकर जल्दबाजी तो नहीं कर रही हैं। उनके मन में यह सवाल आ रहे होते हैं कि क्या मैं शादी जैसी एक बड़ी जिम्मेदारी लेने लायक वाकई हो गई हूं, क्या मुझे अभी शादी के लिए मम्मी-पापा से और समय मांगना चाहिए था।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed