बिहार को पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रासद और राबड़ी देवी के बड़े बेटे की शादी धूम धाम से हुई। तेजप्रताप की शादी एश्वर्या राय से हुई। ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती हैं।
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय ने एक दूसरे को जयमाला पहनाने के बाद शादी में आए मेहमानों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। पटना स्थित वेटनरी ग्राउंड में जयमाल की रस्म हुई, वहीं 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर शादी की रस्में निभाई गईं।
तेजप्रताप यादव की बारात में हाथी, घोड़े, ऊंट के अलावा सैकड़ों गाड़ियों का काफिला था। उनके आवास से लेकर वेन्यू तक लोगों की पूरे रास्ते में लोगों की भीड़ देखने को मिली। जयमाल की रस्म से पहले ऐश्वर्या राय के पिता ने तेजप्रताप का तिलक किया।
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की शादी में राजनीति जगत की कई हस्तियां शरीक हुईं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे।
हाई प्रोफाइल शाही शादी में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, डिंपल यादव, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, सांसद सुभाष चंद्र, मंत्री आरके सिंह, मीरा कुमार, शरद यादव समेत कई राज्यों से आए राजनेताओं ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।