फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Valentines day 2021: शादी के बाद पहले वैलेंटाइन डे को इन तरीकों से मनाएं बेहद खास

Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Valentines day 2021: after marriage first valentines day celebration tips
यह पहला वैलेंटाइन डे यादगार रहे - फोटो : Social Media

शादी के बाद पति-पत्नी में वैलेंटाइन-डे को लेकर अलग ही उत्साह होता है क्योंकि यह पहला मौका होता है जब वे एक घर में साथ रहकर इस पल को, इस दिन को, इस सप्ताह को साथ में मनाने जा रहे होते हैं। हर कोई चाहता है कि यह पहला वैलेंटाइन डे यादगार रहे लेकिन प्रश्न यह भी होता है कि इसे खास और यादगार कैसे बनाया जाए। अगली स्लाइड्स से जानिए किन तरीकों को अपनाकर आप अपने पहले वैलेंटाइन-डे को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। 

Valentines day 2021: after marriage first valentines day celebration tips
जब पार्टनर सोकर उठें तो वे एकदम खुश हो जाएं - फोटो : Social media

तकिये के पास रखें तोहफा
आप शादी के बाद पहला वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं तो तय बात है कि आप अपने पार्टनर को बेहद खास महसूस करवाना चाहते हैं। आप सुबह सवेरे पार्टनर को सरप्राइज देकर ही दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं इसके लिए आप अपने पार्टनर के सोने से पहले उठ जाएं और तकिये के पास एक प्यारा सा तोहफा रखें ताकि जब पार्टनर सोकर उठें तो वे एकदम खुश हो जाएं। 

Valentines day 2021: after marriage first valentines day celebration tips
पसंदीदा फूल और प्यारा सा संदेश भेज सकते हैं - फोटो : Pixabay

अजनबी के साथ भेजें गुलाब
यदि आपका पार्टनर ऑफिस में हैं या घर पर काम कर रहा है तो दिन का समय सामान्य दिनों में बोरियत भरा होता है। ऐसे समय को खास बनाने के लिए आप किसी अजनबी व्यक्ति के साथ आपने पार्टनर के पसंदीदा फूल और प्यारा सा संदेश भेज सकते हैं जिससे कि आपके पार्टनर अचानक ही बेहद खुश हो जाएंगे और तुरंत आपको फोन करके अपने प्यार को जाहिर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Valentines day 2021: after marriage first valentines day celebration tips
पार्टनर की ही कोई डीपी लगा दें - फोटो : Pixabay

सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति
यदि आपके पार्टनर सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं तब तो यदि आप उनके लिए कुछ छोटा सा भी बदलाव अपनी प्रोफाइल पर करेंगे तो उन्हें बहुत खुशी देगा। आप एक दिन के लिए अपना इंस्टा यूजर नाम अपने पार्टनर के नाम से जोड़कर रख दें या वाट्सअप अथवा फेसबुक पर अपने पार्टनर के साथ डीपी लगाएं या पार्टनर की ही कोई डीपी लगा दें। अच्छे- अच्छे स्टेटस डालकर भी आप उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं।

 

विज्ञापन
Valentines day 2021: after marriage first valentines day celebration tips
बाजार से खुशबूदार मोमबत्ती लाएं - फोटो : Pixabay
कैंडल लाइट डिनर
कोरोना के कारण यदि आप घर से कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही कैंडल लाइट डिनर का आयोजन करें। डिनर के लिए दोनों बहुत अच्छे से तैयार हो जाएं। बाजार से खुशबूदार मोमबत्ती लाएं और एक- दूसरी की पसंद का ख्याल रखते हुए या तो बाहर से खाना मंगवाएं या पहले से ही घर पर अन्य सदस्यों की सहायता से खाना तैयार करके रखें और कैंडल लाइट डिनर के उस पल को खुलकर जिएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed