फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Valentines Day 2021: यदि दफ्तर से नहीं मिल रही है वैलेंटाइन डे पर छुट्टी तो निराश होने की बजाय ऐसे मनाएं वैलेंटाइन डे

Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Feb 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: if you are not getting leave from office then celebrate valentines day with this ways
छुट्टी का प्रयत्न कर सकते हैं - फोटो : Social Media

कई लोगों को रविवार को अवकाश न मिलकर सप्ताह के किसी अन्य दिन साप्ताहिक अवकाश मिलता है, ऐसे में उनके लिए वैलेंटाइन डे मनाना अन्य लोगों की तरह आसान नहीं होता है और ऐसे अवसर पर बॉस से छुट्टी लेना आसान नहीं होता है। यदि आपके बॉस कूल हैं, तब तो आप सच बताकर छुट्टी का प्रयत्न कर सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है तो संभव है कि आपको बहानेबाजी भी करना पड़े। यदि फिर भी अवकाश नहीं मिल रहा है तो वैलेंटाइन- डे के दिन निराश होने की बजाय अगली स्लाइड्स में बताए गए तरीकों को आजमाकर इस दिन को मनाएं।

 

Happy Valentines Day 2021: if you are not getting leave from office then celebrate valentines day with this ways
शेष दिन में वैलेंटाइन डे मना लें - फोटो : Social media

हॉफ- डे लेकर
छुट्टी न सही पर हॉफ-डे तो लिया ही जा सकता है इसलिए अपना काम जल्दी से जल्दी करने की कोशिश करें। जो भी काम आपके हॉफ- डे की छुट्टी को रद्द कर सकता है, उसे फटाफट कर लें। बॉस को किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका ही न दें। समय से ऑफिस पहुंचे और बजाय की समय बर्बाद करते हुए ऑफिस के काम में जुट जाएं। यदि आप अपना काम सही ढंग से करेंगे तो संभव है कि आपको हॉफ-डे मिल जाए और आप शेष दिन में वैलेंटाइन डे मना लें।

Happy Valentines Day 2021: if you are not getting leave from office then celebrate valentines day with this ways
ताकि बॉस आपको कुछ कह ही न सकें - फोटो : pixabay

काम की रफ्तार बढ़ाकर
यदि अवकाश, हॉफ डे कुछ भी नहीं मिल पा रहा है तो यह समय दुख मनाने का नहीं है। इस समय आपको कोशिश करना है कि जल्द से जल्द आपका काम कैसे खत्म हो और छुट्टी के समय से एक- आध घंटा पहले भी आप ऑफिस से निकल गए तो यह समय आपके वैलेंटाइन- डे में जुड़ जाएगा लेकिन इस दौरान आपको ध्यान न भटकाते हुए तेज रफ्तार से और बेहतर ढंग से अपना काम करना होगा ताकि बॉस आपको कुछ कह ही न सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: if you are not getting leave from office then celebrate valentines day with this ways
बहुत समय बच जाता है - फोटो : file photo

नाइट पार्टी
आप दोनों कोई नाइट पार्टी भी प्लान कर सकते हैं। रात में आपको समय भी मिल जाएगा और इस दौरान आप कोई अच्छी से फिल्म देख सकते हैं, साल्सा कर सकते हैं, अपने मनचाहे तरीके से साथ समय बीता सकते हैं। रात में आप ऑफिस से निकलते हुए साथ डिनर कर सकते हैं। यह विचारधारा निकाल दीजिए दिमाग से कि शाम होते ही दिन समाप्त हो जाता है। आपके पास उसके बाद भी वैलेंटाइन- डे मनाने को बहुत समय बच जाता है। 

 

विज्ञापन
Happy Valentines Day 2021: if you are not getting leave from office then celebrate valentines day with this ways
दूसरी तरफ से भी मजबूरियों को समझा जाए - फोटो : Pixabay
लंच के दौरान मिलें
यदि ऑफिस के बाद मिलना आप लोगों के लिए संभव नहीं है तो लंच के दौरान आप कोशिश करके आधे- एक घंटे के लिए आराम से मिल सकते हैं। इस दौरान आप साथ में अपना पसंदीदा खाना खा सकते हैं, थोड़ा समय साथ बीता सकते हैं। न मनाने से तो मनाना बेहतर है इसलिए यदि आपको इस तरह से कोई मौका मिल रहा है तो उसे बिल्कुल भी खाली न जाने दें और अपने प्रेमी को खुश करने के लिए जो भी कर पा रहे हैं, वो करें और दूसरी तरफ से भी मजबूरियों को समझा जाए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed