प्रेम और इजहार का महीना है फरवरी। इसकी शुरुआत होते ही दिल में दबे एहसास जुबां पर आने लगते हैं और युवा अपने दिल की बात कहने के लिए इस खास दिन का इंतजार करते हैं। वैसे तो वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन उससे पहले ही युवा तैयारी करने लगते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है।
इस दिन एक-दूसरे से प्यार करने वाले, अपने प्यार को पहली बार जाहिर करने वाले या नई दोस्ती की शुरुआत करने वाले अलग-अलग रंगों के फूल देते हैं। वैसे आमतौर पर हम सभी लाल गुलाब ज्यादा पसंद करते हैं और रोज डे के दिन हम लाल गुलाब देते हैं। पर क्या आपको पता है कि हर गुलाब का रंग किसी न किसी रिश्ते का प्रतीक होता है तो आइए जानते हैं कब और किसे कौन से रंग का गुलाब का फूल दें।
लाल गुलाब प्यार का प्रतीक होता है। इसलिए जब भी प्यार का इजहार करना हो तो लाल गुलाब ही दें। रोज डे को अपनी फीलिंग बताने के लिए अच्छा दिन माना जाता है और कपल्स इस दिन एक-दूसरे को फूल देकर रोज डे मनाते हैं। वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रोज डे पर सभी अपने-अपने प्यार और दोस्तों को फूल देकर रिश्ते की फिर से शुरुआत करते हैं।
यदि कोई किसी से दोस्ती करना चाहते हैं तो उसे पीला गुलाब देकर शुरूआत करते हैं। रोज डे का क्रेज यंगस्टर्स में ज्यादा देखने को मिलता है ।
यदि आप किसी को सॉरी बोलना चाहते हैं या कोई बेस्ट विशेज देना चाहते हैं तो उसे सफेद रंग का गुलाब का फूल दें। क्योंकि सफेद गुलाब शांति का प्रतीक माना जाता है।
यदि कोई किसी को थैंक्स बोलना चाहता है को वो सामने वाले को पिंक गुलाब दे सकते हैं।