{"_id":"5dd8b63b8ebc3e54c979a63d","slug":"tips-to-resentment-your-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पार्टनर से हो गया है झगड़ा तो इन तरीकों से मनाएं, झट से दूर हो जाएगी नाराजगी","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
पार्टनर से हो गया है झगड़ा तो इन तरीकों से मनाएं, झट से दूर हो जाएगी नाराजगी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार के रिश्ते में झगड़ा या नोकझोंक होना आम बात है। कभी न कभी ऐसी नौबत आती ही है कि आपका पति या ब्वॉयफ्रेंड आपकी बातों से नाराज हो जाता है। ऐसे में उसे कैसे मनाया जाए ये समझ में नहीं आता है। अगर आपके मन में भी कभी ऐसी दुविधा आई हो तो इन टिप्स को फॉलो करने से आपकी दुविधा दूर हो जाएगी। तो चलिए जानें उन टिप्स के बारे में...
2 of 5
पसंदीदा खाना बनाएं
ब्वॉयफ्रेंड की नाराजगी को दूर करने के लिए आप उसके पसंद का खाना बना सकती हैं। माना जाता है कि मर्दों की खुशी का रास्ता उनके पेट से होकर गुजरता है। ऐसे में अगर आप अपने ब्वॉयफ्रेंड को पसंदीदा खाना बनाकर खिलाती हैं तो उसके मूड के ठीक होने की संभावना बढ़ जाती है।
3 of 5
फूल और चॉकलेट गिफ्ट करें
लड़के अक्सर लड़कियों को चॉकलेट या फूल गिफ्ट करते हैं लेकिन यह चीजें लड़को को भी बहुत पसंद आती हैं। अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड नाराज हो तो आप उसे चॉकलेट खिला सकती हैं। कहते हैं मीठा खाने से मूड अच्छा हो जाता है और फिर आपके पार्टनर की नाराजगी तुरंत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : pixa
मूड खराब होने का कारण जानें
लड़के कई बार अपने मन में बातों को दबाकर रख लेते हैं। बढिया होगा कि आप सीधे उनसे मूड खराब होने का कारण पूछ सकती हैं। अगर आपको उनके नाराज होने के कारण के बारे में पता चल जाएगा तो आप आसानी से उन गलतियों को सुधार सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सरप्राइज दें
अगर आपके साथी का मूड खराब हो या वह किसी वजह से नाराज हो तो आप उसे सरप्राइज दे सकती हैं। आप उसके लिए कोई उपहार ले सकती हैं या उसके लिए कुछ खास चीज तैयार कर सकती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं आप उसकी पसंद के कपड़े पहन कर तैयार भी हो सकती हैं। यह सब चीजें आपके पार्टनर को अच्छी लगेंगी और वह जल्दी ही मान सकता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।