Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Farmers face increased hardship as a pump in the lift irrigation scheme breaks down, reducing water available for irrigation

Chamoli News: किसानों की बढ़ी परेशानी, लिफ्ट पंप योजना का एक पंप खराब, सिंचाई के लिए घटा पानी

Fri, 27 Nov 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 27 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
Farmers face increased hardship as a pump in the lift irrigation scheme breaks down, reducing water available for irrigation
- जर्जर पाइपलाइन व पनाई नहर की बदहाली से गेहूं की फसल सूखने के कगार पर, किसानों और महिलाओं में आक्रोश
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। पालिका क्षेत्र गौचर में सिंचाई लिफ्ट पंप योजना का एक मुख्य पंप करीब दो हफ्तों से खराब होने से खेतों के लिए पानी की आपूर्ति घट गई है। कम पानी मिलने से काश्तकारों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पर्याप्त पानी न पहुंचने से खेतों में बोई गई गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों की ओर से बताया कि बीते 14 नवंबर को स्थानीय विधायक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पालिका के वार्ड संख्या छह, बंदरखंड एवं भटनगर में बड़े पैमाने पर खेती की जाती है, जो पनाई सिंचाई नहर और सिंचाई लिफ्ट पंप योजना पर निर्भर है लेकिन करीब बीस साल पुरानी लिफ्ट पंप योजना बदहाल हो चुकी है। मोटरों का खराब होना आम बात है और पाइपलाइन सड़-गल गई है। पहले योजना दो चरणों में चलती थी पर बिना क्षमता बढ़ाए इसे एक फेज में करने से खेतों तक पूरा पानी नहीं पहुंच रहा। महिला संगठन की अध्यक्ष सतेश्वरी देवी, विजया देवी, सरिता भंडारी, ललिता देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, सरीरा गुसाईं, लक्ष्मी देवी, किस्मती गुसाईं, नत्थी बिष्ट, आशा देवी, शशि देवी व जसुन्दरा देवी ने बताया कि पनाई नहर की हालत भी खराब है और लिफ्ट पंप का लाभ भी नहीं मिल रहा। विभाग की अनसुनी से खेती चौपट हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या जल्द हल न हुई तो आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर लघु ढाल विभाग के अवर अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि यहां दो पंप संचालित हैं। इनमें से 800 एलपीएम क्षमता का पंप खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत कराई जा रही है। फिलहाल केवल 500 एलपीएम के पंप से सप्लाई हो रही है, जिससे पानी कम मिल रहा है। जल्द पंप ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed