{"_id":"63d3638076891a035570d0b5","slug":"tips-to-convince-your-child-for-marriage-in-hindi-2023-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Marriage Tips : बेटी या बेटा शादी के लिए नहीं हो रहे राजी तो अपनाएं ये टिप्स, विवाह के लिए हो जाएंगे तैयार","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
Marriage Tips : बेटी या बेटा शादी के लिए नहीं हो रहे राजी तो अपनाएं ये टिप्स, विवाह के लिए हो जाएंगे तैयार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:11 AM IST
सार
अगर आपके घर का भी कोई बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे को शादी के लिए मना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शादी
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Marriage Tips : हर माता-पिता का सपना होता है कि वो अपने बच्चों को दुल्हा या दुल्हन बनते देखे। वो चाहते हैं कि, सही समय पर शादी करके उनके बच्चे अपना घर बसा कर खुश रहें। पर, आज कल के युवा शादी को प्राथमिकता को नहीं देते। शादी की उम्र होने के बावजूद वो शादी करने से कतराते हैं। जिस वजह से उनके माता-पिता काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आपके घर का भी कोई बच्चा ऐसा कर रहा है, तो ये खबर आपके लिए है।
दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनको अपनाकर आप अपने बच्चे को शादी के लिए मना सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको अपने बच्चे को इमोशनल ब्लैकमेल नहीं करना पड़ेगा। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने बेटे या फिर बेटी को शादी के लिए तैयार कर सकते हैं। जिसके बाद आपका बच्चा अपनी मर्जी से खुशी-खुशी शादी करेगा।
2 of 5
जानें शादी से इंकार करने की वजह
- फोटो : istock
जानें शादी से इंकार करने की वजह
अगर आपका बेटा या बेटी शादी करने से इंकार कर रहा है तो सबसे पहले उससे बात करके इसके पीछे की वजह जानें। अगर इस समस्या का हल निकल सकता हो तो जरूर निकालें। कई बार युवा अपने करियर को लेकर ज्यादा गंभीर होते हैं तो इस बारे में भी उन्हें समझाएं।
3 of 5
उनकी पसंद का रखें ध्यान
- फोटो : instagram/weddingwireindia
उनकी पसंद का रखें ध्यान
कई बार ऐसा होता है कि अपनी पसंद का जीवनसाथी नहीं मिलने की वजह से लोग शादी से भागने लगते हैं। ऐसे में आप अपने बेटे या बेटी से इस बारे में खुलकर बात करें कि उन्हें किस तरह का जीवनसाथी चाहिए। शादी के समय अपने बच्चे की पसंद का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लव मैरिज का ना करें विरोध
- फोटो : फाइल फोटो
लव मैरिज का ना करें विरोध
कई घरों में लव मैरिज का काफी ज्यादा विरोध होता है। ऐसे में युवा अपने रिलेशनशिप को सबसे छिपाते हैं। हो सकता है कि, इस वजह से आपका बेटा या बेटी शादी से इंकार कर रहा हो। अगर आप इस बारे में अपने बच्चे से खुलकर बात करेंगे और उनकी बात समझेंगे तो शायद वो शादी के लिए तैयार हो जाएं।
विज्ञापन
5 of 5
मां बेटी
- फोटो : Istock
ना बनाएं शादी का दबाव
कभी भी अपने बेटा या फिर बेटी पर शादी को लेकर किसी तरह का दबाव ना बनाएं। इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर काफी असर पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार दबाव में आकर वो शादी तो कर लेते हैं लेकिन फिर बाद में आने वाली परेशानियों को टीकरा वो अपने पेरेंट्स पर फोड़ते हैं। ऐसे में हमेशा अपने बच्चे से बात करने और उनके हां बोलने के बाद ही शादी की बात आगे चलाएं ताकि आपके बच्चे को आपकी पसंद पर गर्व हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।