Republic Day 2023: भारत के सबसे प्रमुख राष्ट्रीय पर्वों में से एक गणतंत्र दिवस आने वाला है। गणतंत्र दिवस प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर में तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल और निजी दफ्तरों में 26 जनवरी को तिरंगा फहराया जाता है। इस मौके पर देशभर के स्कूलों में जश्न मनाते हैं। देशभक्ति से जुड़े रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति होती है, जिसमें छात्र छात्राएं उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हैं। जिन स्कूलों में 26 जनवरी के मौके पर कार्यक्रम होना है, वहां तैयारियां शुरू हो गई हैं। बच्चे प्रस्तुति के लिए तैयारी कर रहे हैं। इनमें से कई सारे बच्चे ऐसे होंगे जो पहली बार स्कूल फंक्शन में प्रतिभाग कर रहे होंगे। ये बच्चे मंच पर प्रस्तुति तो देना चाहते हैं लेकिन डर या नर्वस होने के कारण अपनी परफॉर्मेंस भूल जाते हैं। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल के कार्यक्रम में बेहतर प्रस्तुति के लिए बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स को अपनाया जा सकता है। कुछ तरीकों से अध्यापक और माता पिता बच्चे में आत्मविश्वास बढ़ा सकते हैं, ताकि स्कूल कार्यक्रम में स्पीच देने से लेकर, नाटक, गीत या नृत्य कार्यक्रम में वह अच्छे से प्रतिभाग ले सकें।
Republic Day 2023: 26 जनवरी पर स्कूल कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहा बच्चा तो इस तरह कराएं तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशंसा से बेहतर बनेगा बच्चा
आत्मविश्वास की कमी तब होती है, जब बच्चे को लगता है कि वह गलत प्रस्तुति दे रहा है या अच्छा नहीं कर रहा। उसका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी है कि बच्चे की तारीफ करें। तारीफ मिलने पर वह और अधिक अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। बच्चे की गलतियां निकालने या डांटने के बजाए उनकी थोड़ी सी तारीफ मनोबल को बढ़ावा देती है।
अभ्यास है जरूरी
बच्चा स्कूल कार्यक्रम में अच्छी प्रस्तुति तब दे पाएगा, जब वह पूरी तरह से निश्चिंत हो कि उसे पूरा प्रोग्राम याद है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चा अच्छे से अभ्यास करें। माता पिता और शिक्षकों को बच्चे के अभ्यास के लिए समय देने की जरूरत है। उन्हें अकेले प्रैक्टिस करने देने के बजाए कुछ समय दें। बच्चे को उनकी प्रस्तुति रिकॉर्ड करके दिखाएं और खुद से कमियों को समझने दें, ताकि अगली प्रस्तुति में वह गलती न दोहराएं।
दबाव न डालें
स्कूल कार्यक्रम को लेकर बच्चे को अभ्यास कराते समय उन पर अधिक दबाव न बनाएं। अपनी महत्वाकांक्षाओं का बोझ बच्चे पर न डालें। प्रोत्साहित करें लेकिन दबाव न बनाएं। लगातार बच्चे से अभ्यास कराने से वह डर जाएंगे और आपकी आकांक्षाओं पर खरा न उतर पाने के डर से हड़बड़ाहट में गलतियां कर सकते हैं।
बच्चे की क्षमता को समझें
गणतंत्र दिवस के लिए स्कूल कार्यक्रम में बच्चा प्रतिभाग करना चाहता है तो उसकी क्षमता को समझकर ही प्रस्तुति तैयार कराएं। बच्चा गाना गाने में अच्छा है तो उसकी प्रस्तुति भी संगीत की हो ना कि डांस की। बच्चे की काबिलियत और उनकी पसंद को समझें ताकि वह अपनी प्रस्तुति को एंजॉय कर सकें।