ब्रेक अप कभी आसान नहीं होते। आप भावनाओं और नकारात्मकता के भंवर में ख़ुद को फंसा हुआ पाते हैं। कभी-कभी ब्रेकअप आप खुद करते हैं कभी यह दूसरे पार्टनर का भी विचार हो सकता है। ब्रेकअप करना बेहद दर्दनाक होता है और कभी-कभी तो ये अंदर से हमें बुरी तरह से तोड़ देता है। यूं भी 'ब्रेकअप जैसा फैसला लेना आसान नहीं होता। जिसके साथ आपने अपनी आगे की जिंदगी के सपने सजाएं हो उसे छोड़ने के खयाल से ही आप डर जाते हैं। लेकिन कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि आपको ना चाहते हुए भी ब्रेकअप जैसा कठोर निर्णय लेना पड़ता है। आमतौर पर लोग ब्रेकअप के बाद रिश्ता नहीं रखते क्योंकि इससे उन्हें अपने साथी और उसकी यादों से निकलने में काफी तकलीफ होती है। वे चाहकर भी अपने दिल दिमाग से उन दिनों की यादों को निकाल नहीं पाते हैं। रिश्ता खत्म होने के बाद बात करने से आप हमेशा उन्हीं सवालों में उलझे रहते हैं कि उसने आपके साथ ऐसा क्यों किया। ऐसा करना आपकी आगे की जिंदगी की शुरुआत में बाधा बन जाता है। इसलिए इन तरीकों से अपने आप को ब्रेकअप की दुख से बाहर निकालें।
Break up day 2019: पार्टनर से ब्रेकअप के बाद ये 5 तरीके रखेंगे तनाव से दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन