{"_id":"6b0c01589d7ddd6c3b010270","slug":"delhi-nursery-admission-2025-26-admission-process-begins-parents-confused-over-online-and-offline-applications-2026-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के निजी स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू: कहीं ऑनलाइन तो कहीं ऑफलाइन भर रहे फॉर्म; पहले दिन 137 आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली के निजी स्कूलों में दाखिले की दौड़ शुरू: कहीं ऑनलाइन तो कहीं ऑफलाइन भर रहे फॉर्म; पहले दिन 137 आवेदन
Sun, 29 Nov 2026 04:11 PM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Sun, 29 Nov 2026 04:11 PM IST
सार
दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के पहले दिन अभिभावकों को ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म को लेकर परेशानी हुई। कुल 1741 स्कूलों में से 1369 ने ही दाखिले के नियम वेबसाइट पर डाले हैं। जानें किन स्कूलों में किस तरह आवेदन हो रहा है और अभिभावकों के लिए क्या जरूरी जानकारी है।
विज्ञापन
Delhi Nursery Admission 2025-26
- फोटो : AI Generated
विस्तार
दिल्ली के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन शुरू होते ही अभिभावकों की भागदौड़ भी बढ़ गई है। हालांकि, पहले दिन कई माता-पिता को यह समझने में परेशानी हुई कि किस स्कूल में ऑनलाइन और किसमें ऑफलाइन फॉर्म जमा करना है। कुछ स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर आवेदन की सुविधा दी है, जबकि कुछ स्कूलों में जाकर फॉर्म भरने का विकल्प भी रखा गया है। ऐसे में अभिभावक दाखिले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिभावक कितने स्कूलों में भरेंगे फॉर्म?
अभिभावकों का कहना है कि अच्छे स्कूल में बच्चे का दाखिला कराने के लिए वे एक साथ कई जगह आवेदन करना चाहते हैं। कई माता-पिता 10 से 25 स्कूलों में फॉर्म भरने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अलग-अलग स्कूलों की वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटाना आसान नहीं है। खासकर कामकाजी माता-पिता के लिए 30 से ज्यादा स्कूलों की वेबसाइट देखना और उनकी दाखिला प्रक्रिया समझना मुश्किल हो रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन के अलग-अलग नियमों ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। अभिभावक चाहते हैं कि सभी स्कूलों की जानकारी एक जगह आसानी से मिल सके।
विज्ञापन
कितने स्कूलों ने दाखिले के नियम अपलोड किए?
दिल्ली में कुल 1741 निजी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया से जुड़े नियम शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होने चाहिए। लेकिन अब तक इनमें से केवल 1369 स्कूलों ने ही अपने दाखिला मानक अपलोड किए हैं। बाकी 372 स्कूलों ने अभी तक यह जानकारी वेबसाइट पर नहीं डाली है। इससे अभिभावकों को यह समझने में परेशानी हो रही है कि दाखिले के लिए किस स्कूल में क्या नियम लागू होंगे। शिक्षा निदेशालय ने साफ किया है कि 29 नवंबर तक दाखिले के मानक अपलोड नहीं करने वाले स्कूल प्रक्रिया शुरू नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X