समय के साथ-साथ समाज में कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। वर्तमान समय में परिवार, शिक्षा और सांस्कृतिक महत्वता काफी बदल चुकी है। सामाजिक बदलाव जरूरी है, लेकिन इसके साथ हमारे सांस्कृतिक मूल्यों पर ध्यान देना भी जरूरी है। ताकि हमारी संस्कृति को आने वाली पीढ़ी देख सके और जान सके। इसके लिए हमें कुछ कदम उठाने पड़ेंगे जिससे हम अपनी सांस्कृतिक मूल्यों को बचाया जा सके।
स्मार्ट सिटी के साथ अच्छे कल्चर
देश में स्मार्ट सिटी की परिभाषा सिर्फ अच्छे ट्रांसपोर्ट, फ्लाईओवर, सड़क या फिर बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स से ही नहीं बल्कि अच्छे कल्चर से भी है। कल्चरल वैल्यूज के साथ ही असल स्मार्ट सिटी का निर्माण किया जा सकता है। स्मार्ट सिटी बनाने से पहले हमें हमारी सोसायटी को स्मार्ट बनाना होगा। इसके लिए लोगों से बैठकर बातें करना जरूरी है।
कल्चरल बॉन्डिंग
मौजूदा वक्त में संयुक्त परिवार का चलन धीरे-धीरे खत्म हो गया है। इस बदलाव ने रिश्तों को कहीं समाप्त कर दिया है। हालांकि हम बॉन्डिंग बनाए रखने में असफल रहे हैं। लेकिन कल्चरल बॉन्डिंग से ही हम ध्यान और अपनेपन का भाव एक बार फिर से आपस में तैयार कर सकते हैं। ग्लोबलाइजेशन के दौर में टेक्नोलॉजी ने कम्यूनिकेशन को बहुत आसान बना दिया है। आज किसी भी देश में बैठे व्यक्ति से सोशल मीडिया के माध्यम से कम्यूनिकेट किया जा सकता है। ऐसे में यह जरूरी है कि हम इस नॉलेज शेयरिंग के साथ कल्चरल एक्सचेंज को भी बढ़ावा दें।
इसके लिए ये करें
ऐतिहासिक जगहों पर घूमें। इस दौरान किसी गाइड को अपने साथ रखें ताकि अाप उस जगह के बारे में पर्याप्त जानकारी हासिल कर अपने नॉलेज को बढ़ा सकें।
भारत के इतिहास को पढ़ें और समझें। इससे आपको हमारे देश में हुए विभिन्न परिवर्तनों और लोगाें के बारे में जानकारी हासिल हो सकेगी। इससे आपकी सोच में भी बदलाव आएगा।
हर फेस्टिवल को सेलिब्रेट करें और ट्रेडिशन फॉलो करना न भूलें। इससे घर मेें खुशी का माहौल बनता है। साथ ही घर के बुजुर्गों द्वारा चलाई जा रही परंपराओं के बारे में जानने का मौका भी मिलता है, जो भविष्य में आपके काम आता है।