फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब यौन संबंध बनाने के लिए मुझे बहाने बनाने पड़ते थे..!

Sat, 09 Nov 2019 04:13 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 09 Nov 2019 04:13 PM IST
story of man who had to make excuses for sex and relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मैंने कई रातें बस रोते हुए गुज़ारी हैं। कई डॉक्टरों से मुलाक़ात के बाद मेरी तकलीफ़ बढ़ गई थी। हर पल निराशा बढ़ रही थी और मेरी परेशानी भी। अपनी समस्या से लड़ने के लिए मैं चोरी-छिपे भारत से कई सौ ब्रिटिश पाउंड की वायग्रा मंगवा चुका हूं। 20 गोलियों का एक पैकेट आता था, जिसमें एक गोली की क़ीमत होती थी क़रीब 150 रुपए। बाथरूम में जाकर मैं वो गोली खाता था और ये महसूस करने की कोशिश करता था कि सब ठीक है।

story of man who had to make excuses for sex and relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गोलियों का असर
मैं 25 साल का हूँ। मुझे समझ नहीं आता कि इतनी कम उम्र में मुझे ही ये सब क्यों झेलना पड़ा। मेरी गोलियां ख़त्म हो जातीं तो मैं सकते में आ जाता। क्योंकि फिर सेक्स करने के लिए मुझे बहाने बनाने पड़ते। ये गोलियां मुझ पर असर करती भी थीं, तो भी मैं सेक्स का आनंद नहीं ले पाता। हर वक़्त मन में एक डर रहता था। 

मैं 16 का था जब हस्तमैथुन करते हुए मुझे अपनी कमज़ोरी का अहसास हुआ। सुबह के वक़्त इरेक्शन होना बंद हो चुका था। ये पहला लक्षण था। अगले 12 महीने में स्थिति तेजी से बिगड़ी। हस्तमैथुन और सेक्स मेरे लिए मुश्किल होता चला गया। मुझे लगने लगा था कि मेरी गर्लफ़्रेंड को भी मेरी कमज़ोरी के बारे में पता चल गया था। और ये बात काफ़ी तकलीफ़देह था।

story of man who had to make excuses for sex and relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सब डींगे हांकते थे ऐसा कोई नहीं था जिससे मैं अपनी बात कह पाता। स्कूल के दोस्त मेरा मज़ाक बनाते। घर में पिता से ये बात शर्म की वजह से नहीं कह पाया। बल्कि अपने दोस्तों से मैं अपनी सेक्स लाइफ़ के बारे में डींगे हांकता रहा, जैसा बाकी सब दोस्त करते थे। मुझे लगता था कि नपुंसकता सिर्फ़ बूढ़े लोगों की ही होती होगी। लेकिन नौजवानों में भी ये समस्या होती है और इसकी संख्या काफ़ी है।

हाल ही में हुए एक अध्ययन से तो ये पता लगा है कि 40 साल से कम उम्र के हर चार पुरुषों में से एक पुरुष को लिंग-दोष होता है। मेरी डॉक्टर ने मुझे बताया है कि हर 10 में से एक पुरुष को ये जीवन में कभी भी हो सकता है। फिर भी ये ऐसा विषय है जिसके बारे में आपको बात करने के लिए लोग ढूंढने से मिलते हैं। ऐसे लोग जो आपकी समस्या को संजीदगी से बस सुन लें।

मुझे लगा था कि पॉर्न देखने से शायद मदद मिलेगी। लेकिन असल जीवन में वैसा कुछ नहीं होता जैसा दिखाया जाता है।  एक बार मेरी गर्लफ़्रेंड ने वायग्रा की गोलियां देखकर मुझसे पूछा था कि ये क्या है? उसकी बात को अनसुना करने में मेरा पसीना छूट गया था। आज मुझे लगता है कि मुझे उससे बात करनी चाहिए थी। लेकिन मैं शर्मिंदगी नहीं उठाना चाहता था।

विज्ञापन
story of man who had to make excuses for sex and relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

'मैं मर जाना चाहता था'
कुछ साल पहले मुझे लगा कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। मेरे लिए मोहब्बत और रिश्ता निभाना मुश्किल हो गया था। मुझे लगता था कि कभी मेरा परिवार नहीं होगा और ये रिश्ता भी मेरी कमज़ोरी के कारण टूट जाएगा। मैं गिन नहीं सकता कि कितनी रातें मैंने रोकर गुज़ारी हैं। सिर्फ़ इसी बारे में सोच-सोचकर। मेरे स्ट्रेस के कारण मैंने ड्रग्स लेने शुरू किए। लेकिन फिर लगा कि कमजोरी में अपने शरीर को और नुकसान पहुंचाना ठीक नहीं होगा।

story of man who had to make excuses for sex and relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक दिन मैंने अपनी सारी समस्याओं के बारे में अपनी मां को बताने का फ़ैसला किया। मैंने उनसे कहा कि मैं मर रहा हूं। ये कमज़ोरी मुझे तोड़ रही है। वो मेरी बातें सुनकर हैरान हुईं। लेकिन उन्होंने ही मेरी मदद की। उन्होंने कहा कि मुझे नए डॉक्टर से मिलना चाहिए। नए डॉक्टर ने मुझे जेल, गोलियां, इंजेक्शन वगैरह सब दिए। मैं उनसे इलाज में पूरा विश्वास रखकर उनके साथ था। डॉक्टर ने बताया कि ये सब चीज़ें ही पॉर्न स्टार्स को सेक्स के दौरान मदद करती हैं। ये इलाज बहुत दर्द भरा था। छह हफ़्ते में मैंने उनसे हाथ जोड़ लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed