फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी से पहले हर लड़की के दिमाग में आते हैं ये 5 उल्टे-सीधे सवाल

Sat, 09 Nov 2019 01:50 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 09 Nov 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
5 weird things bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शादी का ख्वाब हर किसी के मन में होता है। लड़का हो या लड़की शादी को लेकर दोनों के दिमाग में उथल पुथल मची रहती है। दोनों यही चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी ठीक वैसा हो जैसा उन्होंने सोचा है। अपने भावी जीवन को लेकर उनके मन में कई ख्वाब और ख्वाहिशें होती हैं। लेकिन लड़की के तरफ से शादी को लेकर एक तस्वीर बसी होती है, जहां सब कुछ बहुत रोमांटिक और परफेक्ट होता है। इतना ही नहीं लड़कियों के मन में अपने साथी को लेकर कई उटपटांग सवाल भी आते हैं। आइए जानते हैं इन सवालों के बारे में....

5 weird things bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मेरी पहचान न खो जाए

शादी होने से पहले अक्सर लड़कियों के दिमाग में यह बात घूमती रहती है कि कहीं बंधन में बंधने के बाद उनकी पहचान न खो जाए। सबसे पहले तो आप इस बात को अपने दिल से एकदम निकाल दें कि आपकी पहचान आपसे छीन ली जाएगी, बल्कि शादी आपको कई नए रिश्ते, नाम और पहचान दिलाएगा। अगर आपके घरवाले यानी मायके में लोग निकनेम से बुलाते हैं पर ससुराल वाले नहीं तो बिल्कुल ना उदास हों। आपके पति ने आपको कोई लव नेम और ननद-देवर ने कुछ नए निक नेम दिए होंगे, तो उन्हें एंजॉय करे।

5 weird things bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर नाराज हो गया तो कैसे मनाऊंगी
 

प्यार के रिश्ते में हंसी-मजाक और नोकझोंक तो आम बात होती है। लेकिन कभी-कभी यही हंसी-मजाक भारी पड़ जाती है और वो नाराज हो जाते हैं। अब नाराज आपसे हुए हैं तो मनाना भी आपको ही पड़ेगा। ‘रूठे-रूठे पिया मनाऊं कैसे…’  अच्छाजी मैं हारी चलो मान जाओ ना…’ ‘देखो रूठा ना करो, बात नज़रों की सुनो…’ जैसे कुछ एवरग्रीन बॉलीवुड गाने यहां आपकी मदद करेंगे। उन्हें गाकर सुनाएं या फिर गाना उन्हें व्हाट्सऐप कर दें। आपकी इस अदा पर वो ज्यादा देर नाराज नहीं रह पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 weird things bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कहीं मम्मी से मेरी शिकायत कर दे
 

लड़कियों को अपनी रेप्युटेशन सबसे ज्यादा प्यारी होती है। खासकर शादी के बाद ससुराल में वो चाहती हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करे।ऐसे में मम्मी से अपनी शिकायत को लेकर वो सबसे ज्यादा डरती हैं और यह बात सब लड़कों को पता होती है, तभी तो शादी के बाद ज्यादातर पति यही धमकी देते हैं कि मम्मीजी को बता दूं… 

विज्ञापन
5 weird things bother every girl before marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
क्या मुझे अपना ब्लैंकेट शेयर करना पड़ेगा?
 

कई लड़कियां ऐसी होती हैं जो अपने सामान को लेकर बहुत पजेसिव रहती हैं। कोई और अगर उनके चीजों का इस्तेमाल कर ले तो हंगामा कर देती हैं। लेकिन शादी तय हो जाने के बाद उनके दिमाग में एक ही सवाल घूमने लगता है कि क्या उन्हें अपने सामान को शेयर करना पड़ेगा ? लेकिन जरूरी नहीं कि शादी के बाद आपको हर जगह एडजस्टमेंट्स करने पड़ें। इस बारे में अपने पार्टनर से खुलकर बातें करें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed