{"_id":"5d26f2b28ebc3e6cf231947b","slug":"some-tips-for-choosing-your-baby-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब चुनना हो अपने नन्हे मुन्हें का नाम, तो रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Relationship","title_hn":"रिलेशनशिप","slug":"relationship"}}
जब चुनना हो अपने नन्हे मुन्हें का नाम, तो रखें इन बातों का ध्यान
Sun, 14 Jul 2019 10:07 AM IST
प्रशांत राय
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
हर इंसान का अपना नाम होता है जिससे उसे पहचान मिलती है। आपके घर जब कोई नन्हा-मुन्हा मेहमान आता है तो आप भी उसके लिए कोई अच्छा सा नाम चुनने की कोशिश करते हैं। लेकिन कभी कभी नाम चुनने को लेकर कई सारी दिक्कतें सामने आ जाती हैं। जैसे अगर आप अपने बच्चे का कोई अलग सा नाम रखना चाहते हैं तो परिवार की परंपराएं आड़े आ जाती है। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि बच्चे का नाम चुनते समय किन बातों का जरुर ध्यान रखें।
Trending Videos
प्रतीकात्मक चित्र
परिवार की परंपराओं का ध्यान
कभी कभी माता पिता अपने बच्चे का कोई विशिष्ट सा नाम रखना चाहते हैं लेकिन घर के बड़े बुजुर्ग उस नाम पर अपनी स्वीकृति नहीं देते हैं। इस परिस्थिति से बचने के लिए जरुरी है कि आप अपनी धर्म, संस्कृति, परंपराओं का ध्यान रख कर ही कोई नाम सोचें।

Baby
नाम का हो कोई अर्थ
अपने बच्चे का ऐसा नाम रखें जिसका कोई अर्थ हो, बिना अर्थ वाले नाम को रखने से बच्चे के बड़े होने पर उसके नाम का उस पर गलत असर प़ड़ेगा। इसीलिए जरुरी है कि जो भी नाम रखें उसका मतलब आपको अच्छे से पता हो।

baby
अपने साथी की सहमति से रखें नाम
अपने बच्चे के नामकरण से पहले एक बार अपने साथी से सलाह जरुर कर लें। कई सारे नामों की सूची बनाकर एक बार देख लें की कौन सा नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व के लिए सही होगा। अगर आपके घर में मिडिल नाम की परंपरा है तो देख लें की पुकारने पर वो नाम कैसा लगेगा। कई बार नाम रखते समय अभिभावक ऐसा नाम रख देते हैं कि नाम को साधारण तरीके से बुलाते ही नहीं बनता। ऐसी परिस्थिति में बड़े होकर बच्चे को अपने नाम से ही घबराहट होने लगती है। इसलिए बच्चे का नाम सीधा सा और सरल हो।

ऑनलाइन भी चुन सकते हैं नाम
आजकल बहुत सारी वेबसाईट्स आ गईं हैं जिन पर आप अपने पसंद के नाम चुन सकते हैं। इन वेबसाईटों पर आपके धर्म और संस्कृति के साथ दूसरी संस्कति से भी जुड़े नाम आपको मिल जाएगें। इन नामों के अर्थ, महत्व और संस्कृति के बारे में भी इसमें दिया रहता है इसलिए यहां से नाम का चुनाव करते समय आपको उसके बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।