रिलेशनशिप को लेकर हम कन्फ्यूज हो जाते हैं। एक-दूसरे के प्यार और स्नेह में इतने खो जाते है कि रिलेशन की अहमियत ही भूल जाते हैं। किसी भी रिलेशन में यह पता होना चाहिए कि आप क्या और कितना डिजर्व करते हैं? रिश्ते की अहमियत बनाने के लिए हमें पूरी कोशिश भी करनी चाहिए, लेकिन इस कोशिश में इतना जरूर ध्यान रखें कि आपको क्या चाहिए। तभी आप एक अच्छे रिश्ते की नींव रख सकते हैं। दरअसल, रिलेशनशिप में हमारी कुछ उम्मीदें होती हैं। आइए जानते हैं क्या होती हैं ये..
कुछ महिलाएं रिलेशनशिप को लेकर स्पष्ट नहीं होती। उन्हें पता नहीं होता कि उन्हें रिलेशन में क्या चाहिए। पार्टनर का प्यार करना, सपोर्ट करना, घर के काम में मदद करना, रोमांस और केयर करना, इन सभी बातों से महिलाएं इम्प्रेस हो जाती हैं और इसी को प्यार समझने लगती हैं, जबकि वास्तविकता यह नहीं है। प्यार में हर किसी की उम्मीदें और जरूरतें अलग-अलग होती हैं।
अगर आप ऑनलाइन डेटिंग के जरिए रिश्ता खोज रहे हैं तो तभ भी यह तय करना बेहद जरूरी है कि आपको पार्टनर से क्या उम्मीदें हैं और प्यार को किस तरह से देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले अपनी जरूरतों की एक लिस्ट बनाएं और अपने पार्टनर के साथ इस बारे में बातचीत करें।
यह जरूरी नहीं कि आपकी सभी जरूरतों को पार्टनर समझ जाए। इसलिए पार्टनर से इस बारे में प्यार और दृढ़ता से बात करें। गुस्से से या जबरदस्ती आप अपनी जरूरतों को मनवा नहीं सकते। रिलेशन में एक-दूसरे को समझना जरूरी है। तभी आप महसूस कर सकते हैं कि आप रिलेशन में क्या और किस तरह से डिजर्व करते हैं।
किसी भी विषय पर बात करने का एक सही समय और तरीका होता है। तभी आप खुलकर बात कर सकते हैं। आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपको सुबह फूल दे, लेकिन क्या पता, आपके पार्टनर को ये सब पसंद न हो। ऐसे में आप अपनी समझदारी से बात करें और कोशिश करें कि आपकी इस जरूरत से आपके पार्टनर को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।