पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा या नोकझोंक होना आम बात है। लेकिन ध्यान रहें कि ये झगड़े हल्के-फुल्के अंदाज में ही रहें और इनका रूप न बिगड़े। लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि पति-पत्नी के बीच कुछ परिस्थितियों में नोकझोंक या तकरार हो ही जाती है। चाहे वो इससे कितना भी बचने की कोशिश करें लेकिन एक बार तो कहासुनी होना तय है। तो चलिए जानें कि वो कौन सी परिस्थितियां है....
ये हैं वो आम सी लगने वाली बातें जिन पर पति-पत्नी के बीच हर हालत में झगड़ा हो ही जाता है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब भी कभी पति- पत्नी किसी सफर पर जा रहे होते है तो बहुत बार उनके बीच झगड़ा हो जाता है। और आपको ये जानकर कोई हैरानी नही होगी कि ये तकरार सामान की पैकिंग के समय से ही शुरु हो जाती है। और ज्यादातर इसका कारण सामान के ज्यादा पैक कर लेने की वजह से होती है।
बहुत बार किसी शादी या फिर किसी पार्टी में आप दूसरों के जीवनसाथी की तुलना अपने जीवनसाथी से करना शुरू कर देते हैं और नतीजा दोनों के बीच झगड़ा होने लगता है।
बहुत बार गाड़ी से कहीं जाते समय देर होती रहती है या सड़क पर ट्रैफिक इतना ज्यादा होता है कि हमारा धैर्य जवाब देने लगता है और इसका गुस्सा भी हम अपने जीवनसाथी पर निकालने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि आगे से जब भी कभी गाड़ी से कहीं जाएं तो देर होने पर इसका गुस्सा एक दूसरे पर न निकालें।
जब कभी आप सभी दोस्तों के साथ डिनर या लंच पर जाते हैं तो पुरूषों की आदत होती है कि दूसरों की बीवी की तारीफ जरूर करते है। पुरूषों की ये आदत महिलाओं को नागवार गुजरती है और फिर शुरू होता है झगड़ा। इन झगड़ों को रोकने के लिए जरूरी है कि पति अपनी भावनाओं पर काबू रखें।