फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake Friends: असली या नकली है दोस्ती, इन संकेतों से करें दोस्ती की पहचान

Sat, 16 Nov 2024 09:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 16 Nov 2024 09:56 AM IST
सार

कहीं वो आपके साथ धोखेबाजी तो नहीं कर रहा? चलिए आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनके मिलते ही आपको अपने दोस्त से दूरी बना लेना चाहिए।

विज्ञापन
Signs Of Fake Friends Ki Pehchan Kaise Kare In hindi
नकली दोस्त की पहचान कैसे करें - फोटो : Amar Ujala

रूबी शुक्ला



Signs Of Fake Friends: 
दोस्ती का रिश्ता सबसे खास होता है, क्योंकि ये वो रिश्ता है जो हम खुद चुनते हैं। आप अपने सुख-दुख सब दोस्त से दिल खोलकर शेयर करते हैं। लेकिन, आज के जमाने में सच्चा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है। कई बार दोस्ती में धोखा भी मिलता है। आप जिन्हें अपना सच्चा दोस्त मानकर उनके सामने अपने सारे राज खोल देते हैं, वही आपके साथ धोखेबाजी करता है। ऐसे में कैसे पता करें कि आप जिसे दिल से अपना दोस्त मान रहे हैं, वह भी आपके लिए वही फीलिंग रखता है या फिर वो आपका नकली दोस्त है।

कैसे पता करें कि आपका दोस्त आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगा। आपकी सफलता से उसे खुशी होती है या जलन? वो आपके साथ सच्चे दिल से जुड़ा है या फिर आपसे जलता है? आपकी खुशियों में खुश है और आपकी समस्याओं को समझता है। कहीं वो आपके साथ धोखेबाजी तो नहीं कर रहा? चलिए आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताते हैं, जिनके मिलते ही आपको अपने दोस्त से दूरी बना लेना चाहिए।

Signs Of Fake Friends Ki Pehchan Kaise Kare In hindi
Friends - फोटो : iStock

अचानक स्वीट हो जाना

अगर आपके आस-पास कोई ऐसा दोस्त है, जो वैसे तो आपके साथ रूड व्यवहार करता है, लेकिन अगर उसे आपसे कोई काम होता है तो वह अचानक स्वीट हो जाते हैं। वहीं जब आपका काम होगा तो इसपर कोई भी ध्यान नहीं देगा और ना ही आपकी कोई मदद करेगा। ऐसे दोस्त आपकी सब बात जानने के इच्छुक रहते हैं। इस तरह के नकली दोस्त से दूरी बनाना ही बेहतर है।

Signs Of Fake Friends Ki Pehchan Kaise Kare In hindi
Friends - फोटो : Istock

मजाक बनाना

आपके दोस्त अपने बारे में नहीं बताते, लेकिन आपके बारे में सब जानना चाहते हैं। इसके साथ ही आपकी कमजोरी जानकर आपका मजाक बनाते हैं। अपने जीवन से जुड़ी कोई भी ऐसी बात भूल कर भी दोस्त को न बताएं, जो आपको कमजोर करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Signs Of Fake Friends Ki Pehchan Kaise Kare In hindi
दोस्तों के साथ घूमना - फोटो : istock

शर्त रखना

अगर कोई दोस्त आपसे दोस्ती में शर्त रखता है और इसे प्यार कहता है या सच्ची दोस्ती कहता है तो यह गलत है। क्योंकि सच्ची दोस्ती में शर्त नहीं होती। बल्कि दोस्ती तो बिना शर्तों के निभाई जाती है। ऐसा नकली दोस्त शर्त के नाम पर आपसे फरेब कर सकता है।

विज्ञापन
Signs Of Fake Friends Ki Pehchan Kaise Kare In hindi
Friends - फोटो : Istock

जज करना

दोस्त अगर हर छोटी-छोटी बात पर आपको जज करे या आपका मजाक बनाता है तो यकीन मानिए ऐसे लोग दोस्त की खाल में धोखेबाज होते हैं। वह कभी आपका भला नहीं सोचते, बल्कि सार्वजनिक जगहों पर आपका मजाक उड़ाकर शर्मसार करने के मौके तलाशते हैं। आपको जज करके अपने से नीचा या कमतर महसूस कराते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed