फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baby Names: बेटे का रखेंगे ऐसा नाम तो मिलेगा भगवान शिव का आशीर्वाद

Fri, 15 Nov 2024 01:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 15 Nov 2024 01:56 PM IST
सार

बेटे का नामकरण करने के लिए शिव जी के 108 नामों में से एक आकर्षक और प्रभावशाली नाम का चयन करें, ताकि भोलेनाथ का आशीर्वाद नाम के रूप में हमेशा आपके नन्हें राजकुमार के साथ बना रहे। 
 

विज्ञापन
Baby Boy Names on Lord Shiva 108 Powerful Names List For Baby
भगवान शिव से प्रेरित बेटे के लिए नाम - फोटो : free pic

Baby Boy Names on Lord Shiva: आज कार्तिक पूर्णिमा तिथि है। दिवाली के बाद ये दिन हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण होता है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली मनाई जाती है। देव दीपावली भगवान शिव को समर्पित दिन है। जब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वउसके आतंक से परेशान देवतागणों को राहत मिली। राक्षस पर जीत की खुशी मनाने के लिए देवतागण स्वर्गलोक से भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी आए और यहां गंगा में स्नान करके दीपदान किया। 



इस दिन शिव पार्वती की पूजा होती है। भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं। वह भोले, सच्चे, सौम्य और शांत स्वभाव के हैं। ऐसे में घर आए नन्हे मेहमान के लिए नाम तलाश रहे हैं तो भगवान शिव से प्रेरित नामकरण कर सकते हैं। शिव जी के कई नाम है, जिन्हें यूनिक और आधुनिक नामों की सूची में भी शामिल किया जा सकता है। 

बेटे का नामकरण करने के लिए शिव जी के 108 नामों में से एक आकर्षक और प्रभावशाली नाम का चयन करें, ताकि भोलेनाथ का आशीर्वाद नाम के रूप में हमेशा आपके नन्हें राजकुमार के साथ बना रहे। 
 

Baby Boy Names on Lord Shiva 108 Powerful Names List For Baby
baby boy - फोटो : Freepik

बेटे के लिए भगवान शिव के नामों की सूची

रूद्र- भगवान शिव का एक नाम, दहाड़ने वाला, शत्रु को रुलाने वाला।

आशुतोष-  तुरंत प्रसन्न होने वाला।

भव- भगवान शिव के इस सुंदर से नाम का अर्थ है, संसार या जगत।

नील- भगवान शिव को नीलकंठ भी कहते हैं, यही से आप बेटे को नील नाम दे सकते हैं, जो आसमान का रंग होता है

Baby Boy Names on Lord Shiva 108 Powerful Names List For Baby
बच्चे का नाम - फोटो : Adobe

अभिराम- भगवान शिव को अभिराम भी कहते हैं। उनके इस नाम में राम का नाम भी जुड़ा है। अभिराम का मतलब अच्छा लगने वाला या मोहक से है।

एकाक्ष- भगवान शिव के त्रिनेत्र थे, जिसमें से उनकी एक आंख सदैव बंद रहती हैं और उनके क्रुद्ध होने पर ही खुलती है। बेटे के लिए भोले बाबा का ये नाम आधुनिक भी है।
 
अनंत-  अनंत का मतलब है असीम, बेहद, अपार या असंख्य। बेटे को अनंत नाम दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baby Boy Names on Lord Shiva 108 Powerful Names List For Baby
बच्चे का नाम - फोटो : Freepik

 शिवांश- शिव के अंश को शिवांश कहते हैं। बेट को लिए शिवांश नाम भगवान भोलेनाथ के वरदान की तरह ही है।

अनिरुद्ध- स्वेछाचारी, अजेय या अपराजेय। बेटे के लिए अ अक्षर से अनिरुद्ध नाम दिया जा सकता है।

पुष्कर- जलाशय, पोखर, आकाश या स्वर्ग को पुष्कर कहते हैं। अपने नन्हें राजकुमार को प्यारा सा पुष्कर नाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Baby Boy Names on Lord Shiva 108 Powerful Names List For Baby
baby boy - फोटो : Freepik
अगस्त्य- पहाड़ों को हिलाने वाला, अचल को हिलाने वाला, भगवान राम के गुरु वशिष्ठ के पुत्र 

अकुल- भगवान शिव गृहस्थ थे, इसलिए उन्हें अकुल कहा जाता है। अकुल का अर्थ है परिवार रहित।
 

चंद्रेश- चंद्रमा के भगवान को चंद्रेश कहते हैं। महादेव के सिर पर चंद्रमा सुशोभित हैं। ये नाम बेटे के लिए सुंदर अर्थ वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed